img-fluid

दीपावली तक जारी रहेगी अवैध पटाखा दुकानों और गोदामों की जाँच

October 23, 2026

  • कार्बाइड गन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से लगाई रोक

उज्जैन। दीपावली के मद्देनजर आतिशबाजी के कारोबार को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा पटाखा निर्माण और विक्रय के साथ-साथ स्टाक पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी बड़े त्योहारों के मद्देनजर सभी कलेक्टर और एसपी को सावधानी बरतने के निर्देश दिए, तो कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प का उपयोग नहीं हो और इस पर सख्ती से अंकुश लगाएं।



  • किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर सीधे कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार रहेंगे। कलेक्टर ने भी एसडीएम और तहसीलदारों को पटाखा दुकानों और गोदामों की जांच के निर्देश दिए हैं। पिछले साल कार्बाइड गन से कई लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, जिसके चलते इस बार इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध शासन द्वारा लगा दिया है और मुख्यमंत्री ने भी इसके साथ पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के भी निर्देश कल वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए दिए। पटाखों की दुकानों को लाइसेंस जारी करते समय शर्तों का कढ़ाई से पालन कराने, दुकानों का भौतिक सत्यापन, निरीक्षण करने और विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण ना करने और ऐसा पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों बडऩगर में पुलिस द्वारा अवैध पटाखों को लेकर कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा जिले में सभी बाजारों में भी पटाखों के अवैध विक्रय पर रोक लगाने के लिए नजर रखी जा रही है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखा सामग्री रखने वालों के खिलाफ लगातार और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share:

  • अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं के साथ लगेंगी कक्षाएं, स्कूलों के सामने दोहरी चुनौती

    Fri Oct 23 , 2026
    18 नवंबर से 11वीं-12वीं और 21 नवंबर से 9वीं-10वीं की परीक्षाएं उज्जैन। नवंबर के उत्तराद्र्ध में जिले के स्कूलों के सामने परीक्षा संचालन के साथ नियमित पढ़ाई जारी रखने की चुनौती रहेगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को अगले प्रश्न-पत्र की तैयारी के लिए विशेष कक्षाओं में भी शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved