भोपाल। अयोध्या नगर थाना इलाके में स्थित बायपास रोड पर बने बापू की कुठिया रेस्त्रां की संचालिका को मैनेजर ने चार लाख की चपत लगा दी। आरोपी कर्मचारियों की वेतन की रकम तथा राशन खरीदी का पैसा हड़पकर फरार हो गया। पुलिस ने जालसाज मैनेजर के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मोहीनी वर्मा अयोध्या बायपास रोड स्थित बापू की कुठिया रेस्त्रां की संचालिका हैं। उकने रेस्टोरेंट में आरोपी धननजय प्रताप सिंह बतौर मैनेजर कार्यरत था। बीती 21 मार्च को जब लॉक डाउन की घोषणा हुई तो आरोपी के पास में डेली किचन आईटम में लगने वाले राशन तथा कर्मचारियों के वेतन की रकम रखी थी। लॉक डाउन के कारण आरोपी उक्त रकम साथ लेकर चंपत हो गया। जिसके बाद से ही जालसाज महिला मालिक का फोन नहीं उठा रहा है। बदमाश हड़पी हुई रकम को लौटने के लिए भी तैयार नहीं है। इस मामले की शिकायत पीडि़त रेस्त्रां संचालिका ने पिछले दिनों आवेदन देकर पुलिस के आला अधिकारियों सहित थाने में की थी। आवेदन की जांच के बाद में बीती रात पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरियादी महिला को इस बात की जानकारी नहीं है कि आरोपी भोपाल में कहां रहता था। उसका मूल निवास भोपाल में है अथवा बाहर है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। आरोपी के एड्रेस की जानकारी जुटाकर पुलिस उसकी गिर तारी के प्रयास कर रही है।
मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पाँचवें सप्ताह बढ़ता हुआ 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में पहली बार 522 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 4.99 अरब डॉलर बढ़कर 522.63 अरब डॉलर पर पहुँच गया। विदेशी मुद्रा […]
स्वास्थ्य संस्था भवनों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज का ऐलान डॉक्टरों से बदसलूकी पर राष्ट्रपति ने जताई चिंता, कहा- डॉक्टर भी मनुष्य होता है भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश में बढ़ रही डॉक्टरों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी मनुष्य होता है। उनसे […]
30 को होगा नर्मदा पथिक किताब का विमोचन भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की नर्मदा परिक्रमा चार साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनकी नर्मदा परिक्रमा पर लिखी गई एक किताब है जिसे खुद उन्हीं के निज सचिव ओम प्रकाश शर्मा (Om Prakash Sharma) […]
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चार सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव (By Election) का शोर आज शाम 6 बजे थम गया. बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के दिग्गजों ने चुनाव तारीख के ऐलान के बाद से ही प्रचार में पूरा दम लगा दिया. लेकिन प्रचार की इस दौड़ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]