
सागर। बंडा जहरीली शराब कांड (Banda spurious liquor tragedy) के मुख्य आरोपी (accused) और गढ़ी मलहरा शराब दुकान (Liquor shop) के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर के बाद बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि लखेरा घायल हो गया। सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की घटना के बाद से लखेरा फरार था, जिसकी तलाशी के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही थी। बीती रात पुलिस को उसके बरायठा क्षेत्र के जंगल में होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। रवि लखेरा पहले भी नकली शराब के मामलों में पुलिस के रडार पर रह चुका है। उसका नाम मई 2026 में उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री के मामले में सामने आया था।
पुलिस ने घोषित किया था 20 हजार का इनाम
घायल रवि लखेरा को आज तड़के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved