img-fluid

उज्जैन के लिए 7 क्विंटल हल्दी की गांठों से तैयार हुई गणेश प्रतिमा

September 12, 2026

  • बंगाल के मूर्तिकारों ने 3 महीने में तैयार की 21 फीट ऊंची प्रतिमा, शहर में मूर्तिकारों ने सजाई दुकानें…बप्पा के लिए पहुँच रहे लोग

उज्जैन। शहर में गणेशोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बंगाली मूर्तिकार अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं। इस साल जहां मिट्टी की प्रतिमाओं की लागत बढऩे से दाम बढ़े हैं, वहीं प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ी है। इंदौर में ही बंगाल के मूर्तिकारों ने 3 महीने की मेहनत के बाद उज्जैन के महाकाल इंटरनेशनल चौराहे पर विराजने वाले बप्पा तैयार किए हैं। इस साल 7 क्विंटल हल्दी की गांठों से प्रतिमा को सजाया गया है।



  • मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बंगाली चौराहे के आसपास बने कुछ कारखानों में बनाई जाती हैं। हर साल अलग-अलग स्वरूपों में यहां गणेश प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं। उज्जैन के महाकाल इंटरनेशनल चौराहे के लिए बीते 11 साल से इंदौर में ही बंगाली मूर्तिकार गणेश प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। इस साल नया किया गया है। 7 क्विंटल हल्दी की गांठें प्रतिमा पर लगाई जा रही हैं। काम पूरा हो गया है और प्रतिमा उज्जैन भेज दी गई है। बीते साल इन्हीं मूर्तिकारों ने 1 लाख सुपारी से गणेश प्रतिमा को सजाया था। इस साल भी प्रतिमा 21 फीट की है। इसे तैयार कर रहे पाल मूर्तिकार आट्र्स के मूर्तिकार अतुल पाल ने बताया कि हर साल नई थीम के साथ काम करने की कोशिश करते हैं। अधिकतर लोग पहले से तय करते हैं कि उन्हें किस स्वरूप में बप्पा चाहिए। ये प्रतिमा भी तीन माह में पूरी की गई है।

    शहर में जगह-जगह सजे बप्पा, पसंद अपनी-अपनी
    बप्पा के आगमन में अब कम ही दिन बचे हैं। ऐसे में उज्जैन में सड़कों के किनारे बप्पा की प्रतिमाओं की दुकानें पूरी तरह सजकर तैयार हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिमाओं की बिक्री के लिए अस्थायी बाजार सजे हैं। कोयला फाटक, फ्रीगंज सिंधी कॉलोनी, दौलतगंज इंदौरगेट सहित कई इलाकों में सड़क किनारे एक से बढ़कर एक गणेश प्रतिमाएं नजर आ रही हैं। किसी स्टॉल पर छोटी प्रतिमा बच्चों को आकर्षित कर रही है तो कहीं बड़े आकार के गणेश लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। मिट्टी और ईको-फ्रेंडली प्रतिमाओं के साथ पारंपरिक से लेकर अलग-अलग भाव-भंगिमा और स्वरूप में तैयार किए गए गणेश भी हैं। शाम होते ही इन स्टॉलों पर परिवारों की आवाजाही बढ़ रही है और लोग स्थापना के लिए अपनी पसंद के बप्पा चुनने में जुटे हैं।

    Share:

  • नया एक्ट लागू, लापरवाही पर दमकलकर्मी को मिलेगी सजा

    Sat Sep 12 , 2026
    नगर निकायों को ‘फायर टैक्स’ वसूलने का अधिकार मिला-आग की झूठी सूचना पर लगेगा 20 हजार का जुर्माना उज्जैन। अग्निशमन प्रणाली को आधुनिक बनाने, त्वरित राहत सुनिश्चित करने और आगजनी पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से नया फायर एक्ट लागू किया है। इसके तहत अब आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड का रिस्पॉन्स टाइम अधिकतम 10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved