img-fluid

आरटीओ की कार्रवाई..बिना पीयूसी के दौड़ रही 4 यात्री बसों के चालान बनाए, एक का फिटनेस निरस्त

September 12, 2026

उज्जैन। 10 तारीख से शुरू हुए जाँच अभियान के दूसरे दिन आरटीओ ने लगभग 79 वाहनों के दस्तावेज देखे तथा मोटरयान अधिनियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से कुल 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।


  • जिला परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय ने बताया कि विषेश चैकिंग अभियान के दूसरे दिन संभागीय परिवहन उडऩ दस्ता टीम ने जिले में संचालित 79 यात्री बसों की जाँच की। जांच के दौरान 3 बसों को जप्त किया गया, वहीं वाहन क्रमांक एमपी 13 जेड डी 2732 की बॉडी क्षतिग्रस्त मिली, पिछली डिक्की का हिस्सा टूटकर खुला पड़ा था और अंदर का लोहे का ढांचा तक दिखाई दे रहा था जिसके बावजूद भी बस सड़क पर दौड़ लगा रही थी, जिससे उक्त वाहन का फिटनेस निरस्त किया गया। इसी प्रकार 4 वाहनों में पीयूसी प्रमाण पत्र नहीं होने से 15000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया हैं। कुल सत्तर हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया हैं।

    Share:

  • उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश... कॉलेजों में यूथ रेडक्रॉस अनिवार्य, विद्यार्थियों से हर महीने लिए जाएँगे पाँच रुपए

    Sat Sep 12 , 2026
    उज्जैन। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में अब यूथ रेडक्रॉस का गठन और संचालन अनिवार्य कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले अंडर-ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) समेत सभी पाठ्यक्रमों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved