img-fluid

मेरे भाई के परिजनों को बसपा में कोई राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी – बसपा प्रमुख मायावती

September 12, 2026


लखनऊ । बसपा प्रमुख मायावती (BSP chief Mayawati) ने कहा कि मेरे भाई के परिजनों को (To My Brother’s Family Members) बसपा में कोई राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी (No Political Responsibility will be given in BSP) ।


  • बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने पार्टी संगठन और आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं तथा सर्वसमाज की प्रतिभाओं को प्राथमिकता देने की नीति पर जोर देते हुए परिवारवाद के मुद्दे पर बड़ा फैसला सुनाया है। मायावती ने साफ कहा कि पार्टी में किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदारी मिलने का मतलब यह नहीं होगा कि उसके परिवार के दूसरे सदस्यों को भी राजनीतिक लाभ दिया जाए। उन्होंने अपने भाई के परिवार के संदर्भ में भी स्पष्ट किया कि उनके दोनों बेटों और आगे उनके बच्चों को बीएसपी में राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी ।

    मायावती ने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि मेरे अविवाहित होने के नाते मुझे मजबूरी में, अपने सभी सगे भाई-बहनों में से किसी एक को और अन्ततः सबसे छोटे भाई को अपने साथ रखने की भी ज़रूरत पड़ी है जो यह मेरी देखभाल करने के साथ-साथ मेरी पूरी निगरानी में पार्टी की अहम ज़िम्मेदारियों को भी काफी लम्बे समय से निभा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ अब उनके परिवार के लोग भी उठायें तो यह पार्टी व मूवमेन्ट के हित में सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसीलिए आज मेरा अन्तिम यही फैसला व प्रतिज्ञा भी है कि इसके एवज में, अब इनके ख़ासकर किसी भी बेटे को बीएसपी में किसी भी छोटे-बड़े पद पर बने रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जायेगा।

    यदि आगे चलकर मेरे साथ रहते हुये भाई को मेरी मदद के लिए किसी और सदस्य की भी ज़रूरत पड़ती है तो फिर वह वर्तमान राजनैतिक हालात में केवल अपनी इकलौती बेटी कुमारी दीपिका को, जो इस समय वकालत की पढ़ाई कर रही है, उसे आगे चलकर उसकी मदद ले सकते हैं और फिर उसकी ईमानदारी, वफादारी व कार्य क्षमता आदि को देखकर पार्टी में उसे ज़रूरतानुसार अपनी खुद की ज़िम्मेवारी भी सौंप सकते हैं, लेकिन वे अपने दोनों बेटों को व आगे चलकर उनके युवा बच्चों में से किसी को भी अपनी यह ज़िम्मेवारी नहीं सौपेंगे, साथ ही यह भी कहना है कि अपनी बेटी के तैयार नहीं होने पर फिर वे पार्टी की आम सहमति से केवल पार्टी के दलित वर्ग में से ही अन्य किसी मिशनरी कार्यकर्ता को भी अपनी यह ज़िम्मेवारी सौंप सकते हैं अर्थात् अपने किसी भी बेटे को व उनके बच्चों के बड़े होने पर उन्हें भी यह ज़िम्मेवारी नहीं सौंपेंगे। यही वर्तमान में समय की जरुरत है व पार्टी के हित में भी है।

    बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) द्वारा पूरे देश भर में व ख़ासकर उत्तर प्रदेश में युवाओं को तरजीह देने की नीति के तहत जेन-जी को लगभग पचास प्रतिशत तक पार्टी संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया काफी लम्बे समय से जारी है, लेकिन अब यूपी, उत्तराखण्ड एवं पंजाब विधानसभा आमचुनाव आदि में भी सर्वसमाज के कर्मठ व युवा प्रतिभाओं को पार्टी उम्मीदवार बनाने में प्राथमिकता देने के निर्देश पर भी अमल जारी है, ताकि नई पीढ़ी के ज़रिये देश में आपेक्षित अम्बेडकरवादी राजनीति एवं संवैधानिक मूल्यों का तेज़ी से विकास हो सके। उन्होंने लिखा कि भारतीय संविधान का मानवतावादी, समतामूलक व सेक्युलर उद्देश्य ज़मीन पर लागू हो सके और सभी लोग सही से फल-फूल सकें, जैसा कि यूपी में बीएसपी की चार बार रही सरकारों में क़ानून के आयरन लेडी राज के साथ ही जनहित, जनकल्याण एवं विकास आदि के मामलों में बेहतरीन सरकार होना साबित रहा है।

    मायावती ने कहा कि इस क्रम में, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बंधी लोगों की अहम ज़रूरतों के साथ ही सरकारी नौकरी, रोज़गार, स्कूल, अस्पताल, शहरी व ग्रामीण विकास आदि के साथ ही ‘जेन-जी’ व ‘जेन-अल्फा’ की भी बुनियादी ज़रूरतों पर मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ कार्य किया गया और जिस क्रम में अनेकों स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी, छात्रावास, ट्रेनिंग सेन्टर व पार्क आदि की स्थापना की गयी और इन प्रयासों के कारण लोगों का मजबूरी का पलायन होना भी काफी रूका है, जिससे कोई इंकार नहीं कर सकता है।

    Share:

  • MP: पूर्व पार्षद की चप्पलों से पिटाई, महिलाओं ने लगाया छेड़खानी का आरोप

    Sat Sep 12 , 2026
    टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र के मामौन दरवाजा मोहल्ले में वार्ड नंबर 27 से दो बार निर्दलीय पार्षद रह चुके घनश्याम कुशवाहाकी मोहल्ले की महिलाओं ने सरेराह जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान महिलाओं द्वारा पूर्व पार्षद पर थप्पड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved