img-fluid

बकरी चराने नहीं, फेंसिंग के काम पर गया था बेटा…मासूम की मौत, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

September 13, 2026

कटनी। कटनी जिले के वन विकास निगम कुंडम परियोजना अंतर्गत अमराडाँड़ गांव में शनिवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक तरफ जहां स्थानीय स्तर पर हादसे को बकरी चराने के दौरान खाई में गिरने से हुई मौत बताया जा रहा है, वहीं परिजनों ने मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए वन विभाग के काम के दौरान हादसा होने का दावा किया है।

‘घर में बकरियां ही नहीं… बेटा तो तार फेंसिंग के काम पर गया था’
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमराडाँड़ निवासी 15 वर्षीय कृष्ण (पिता कंछेदी) की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। घटना के बाद अफवाह उड़ी कि बालक की मौत खाई में गिरने से हुई है, लेकिन मृतक की मां रीना बाई ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। मां ने आरोप लगाते हुए कहा, “हमारे घर में बकरियां ही नहीं हैं। मेरा बेटा कुंडम परियोजना वन परिक्षेत्र में तार फेंसिंग के काम पर गया था।” परिजनों का आरोप है कि वन विभाग के फेंसिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ है।


  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
    घटना के बाद किशोर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. नीरज ने बताया कि बालक को मृत अवस्था में लाया गया था। शरीर पर चोट के निशानों और मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल बड़वारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • MP: दोस्त से संबंध बनाने से इनकार पर छात्रा पर हमला, चार छात्राओं ने मिलकर सरेराह पीटा

    Sun Sep 13 , 2026
    सतना। सतना जिले के विट्स कॉलेज में एक साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों पर एक छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटने और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीड़िता ने एक छात्र के साथ संबंध बनाने से इनकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved