img-fluid

इंदौर: झांकी मार्गों के खतरनाक मकानों पर लगेंगे सूचना बोर्ड

September 15, 2026

इंदौर। आज सुबह नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंगल ने अफसरों के साथ पूरे झांकी मार्गों का दौरा किया और निर्देश दिए कि भंडारी ब्रिज चौराहे से एमजी रोड, नंदलालपुरा चौराहा, गोराकुंड, जवाहर मार्ग, राजबाड़ा तक निरीक्षण करने के दौरान निगम के अफसरों को कहा गया कि कई जगह झांकी मार्गों की हालत खराब है, उसे सुधारने के कार्य समय से पहले ही पूरे किए जाएं, ताकि वहां आने वाले लाखों लोगों की किसी प्रकार की परेशानी ना आए।


  • इसके अलावा पूरे मार्ग पर दो से तीन बार सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि पूरे मार्ग चकाचक रहें। झांकी मार्गों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटें और हेलोजन लगाए जाएं। न्यायालयीन प्रक्रियाओं के चलते कई खतरनाक मकानों पर निगम कार्रवाई नहीं कर पाया है, ऐसे मकानों पर सूचना बोर्ड लगाने के साथ-साथ कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।

    Share:

  • पूरे प्रदेश के निगमों में इंदौर सबसे कमाऊ

    Tue Sep 15 , 2026
    प्रदेश में सबसे ज्यादा वसूली के बावजूद लक्ष्य का मुकाबला करने में इंदौर दूसरे स्थान पर वसूली कर करके जनता की जान निकाल दी… इंदौर। लोक अदालत (Public Court) में पूरे प्रदेश (state) में नगर निगमों (municipal corporation) द्वारा जितनी कमाई की गई, उससे ज्यादा कमाई अकेले इंदौर (Indore) नगर निगम ने की है। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved