img-fluid

इंदौर में 7 घंटे रुकेंगे राहुल, दिल्ली से अभी तक रूटीन फ्लाइट से आने का कार्यक्रम

September 16, 2026

इंदौर। छात्रों की गूंज (Voice of Students) कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इंदौर (Indore) में 7 घंटे रुकेंगे। फिलहाल छात्रों से संवाद के अलावा उनका कोई कार्यक्रम तय नहीं है। 6 से साढ़े 6 बजे के बीच वे मंच पर पहुंचेंगे और युवाओं से बात करेंगे।


  • फिलहाल राहुल गांधी का जो कार्यक्रम तय हुआ है, उसके अनुसार वे 19 सितंबर को नियमित उड़ान के माध्यम से दोपहर 2 बजे इंदौर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर ही कांग्रेस के बड़े नेता और भोपाल से आए नेता उनका स्वागत करेंगे। यहां से वे सीधे होटल पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा उनका कोई दूसरा राजनीतिक प्रोग्राम अभी तक तय नहीं हुआ है। गांधी इस दौरान होटल में ही रहेंगे और शाम को 6 बजे आयोजन स्थल रीजनल पार्क पहुंचेंगे, जहां वे ‘छात्रों की गंंूजÓ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे करीब एक से लेकर डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। वापसी में वे कार्यक्रम स्थल से ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे और वहां से रात 9 बजे दिल्ली की नियमित उड़ान से रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के साथ उनकी टीम के कुछ प्रमुख लोग एक दिन पहले ही आ जाएंगे तो बाकी का स्टाफ उनके साथ उसी दिन आएगा।

    Share:

  • मध्य अमेरिका में भयावह सूखा संकट, तीन देशों में इमरजेंसी; फसलें बर्बाद, करोड़ों लोगों पर असर

    Wed Sep 16 , 2026
    वाशिंगटन। मध्य अमेरिका (Central America) में अल नीनो के प्रभाव के चलते सूखे का संकट लगातार गहराता जा रहा है। ग्वाटेमाला (guatemala) में सूखे से 32 लाख से अधिक लोगों के सामने तत्काल मानवीय सहायता की जरूरत पैदा हो गई है। यूरोपीय आयोग के संयुक्त अनुसंधान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में मक्का और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved