img-fluid

TMC सिंबल विवाद: ऋतब्रत बनर्जी ने चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश को स्वीकारा, कहा- जल्द निकलेगा स्थायी हल

September 18, 2026

नई दिल्ली. TMC के चुनाव चिह्न (symbol) को लेकर चल रहे विवाद के बीच ऋतब्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) ने चुनाव आयोग (Election Commission) के फैसले को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आयोग द्वारा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज (Fridge) किए जाने को अंतरिम फैसला बताया है. उनका कहना है कि यह अंतरिम आदेश है और आगे जरूर इस विवाद का समाधान निकलेगा.

कोई भी पार्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं: ऋतब्रत
ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम नहीं कर सकता है. उनका कहना है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में फासीवाद के लिए कोई जगह नहीं है.


  • उन्होंने साफ कहा है कि उनका गुट चुनाव आयोग के फैसले का सम्मान करेगा. उन्होंने बताया कि 23 जून से ही चुनाव आयोग को दस्तावेज किए जा रहे हैं और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आयोग ने चुनाव चिह्न को फिलहाल फ्रीज किया गया है.

    चुनाव आयोग के फैसले का सम्मान करेंगे: ऋतब्रत
    उन्होंने साफ कहा है कि वे चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल नहीं उठाएंगे और वे आयोग के फैसले का पालन करेंगे. ऋतब्रत ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में वंशवादी राजनीति के लिए जगह नहीं है. इसके साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि आगे आने वाले समय में मौजूदा विवाद का समाधान निकलेगा.

    ऋतब्रत ने बताया कि चंद्रिमा भट्टाचार्य और वे आज एक बैठक करेंगे और बैठक के बाद सुबह 11 बजे तक आयोग को पार्टी के नए नाम और चुनाव चिह्न की जानकारी देंगे. उनका कहना है कि आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस मामले में कुछ पत्रकारों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी.

    बता दें, TMC के नाम और सिंबल के मुद्दे पर गुरुवार को चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश देते हुए ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों गुटों को आगामी विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी के नाम और पार्टी के मौजूदा चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया है.

    आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों गुटों को आगामी विधानस आयोग ने दोनों गुटों से 18 सितंबर तक अपने-अपने गुटों के लिए तीन-तीन नाम और चुनाव आयोग की फ्री सिंबल लिस्ट से तीन-तीन चुनाव चिह्न के विकल्प देने को कहा है. यह व्यवस्था फिलहाल उपचुनाव के लिए लागू होगी. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है.

    Share:

  • फिजी में तेजी से बढ़ रहे एचआईवी के मामले, नेशनल इमरजेंसी घोषित

    Fri Sep 18 , 2026
    सुवा। दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) के मेलानेशिया देश फिजी (Fiji) में एचआईवी (HIV) के मामले बेकाबू होने के बाद राष्ट्रीय आपातकाल (National Emergency) घोषित कर दिया गया है। स्थिति यह है कि हर 60 में से एक वयस्क संक्रमित है, जबकि पांच साल पहले यह आंकड़ा 167 में एक था। देश में मुफ्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved