img-fluid

‘चीन अमेरिका की जासूसी करता है तो हम भी करते हैं’, शी जिनपिंग के दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान

September 19, 2026

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) की अगले सप्ताह होने वाली अमेरिका यात्रा (America Trip) से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने चीन (China) के साथ रिश्तों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के संबंध अच्छे हैं और उन्हें उम्मीद है कि शी के साथ उनकी आगामी मुलाकात भी अच्छी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ कई अहम समझौते होने की संभावना है।

ट्रंप ने चीन की ओर से अमेरिका की जासूसी किए जाने के सवाल पर कहा कि संभव है चीन ऐसा करता हो, लेकिन अमेरिका भी चीन की जासूसी करता है। उन्होंने चीन के साथ चल रहे व्यापारिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि टैरिफ के कारण चीन को काफी नुकसान हुआ है और वह नहीं चाहते थे कि ऐसी स्थिति बने।

एयरपोर्ट पर खुद शी का स्वागत करेंगे ट्रंप
शी जिनपिंग के अमेरिका पहुंचने पर ट्रंप खुद उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट जा सकते हैं। Reuters के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप वॉशिंगटन डीसी के बाहर स्थित जॉइंट बेस एंड्रयूज पर शी के पहुंचने के समय मौजूद रहेंगे। किसी विदेशी नेता का अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा एयरपोर्ट पर जाकर स्वागत करना सामान्य प्रोटोकॉल नहीं माना जाता।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, शी की यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत समारोह होगा। इसके बाद रोज गार्डन में सैन्य समीक्षा और शाम को स्टेट डिनर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। शी का दौरा 24 सितंबर को होने वाली ट्रंप-शी शिखर बैठक के रूप में निर्धारित है।


  • स्टेट डिनर में टेक जगत के दिग्गज होंगे शामिल
    शी जिनपिंग के सम्मान में होने वाले स्टेट डिनर में अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। मेहमानों में Amazon के जेफ बेजोस, Alphabet के सुंदर पिचाई, OpenAI के सैम ऑल्टमैन, Apple के टिम कुक, Tesla के एलन मस्क, Nvidia के जेनसन हुआंग और Dell Technologies के माइकल डेल के नाम शामिल हैं।

    अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस यात्रा में दोनों देशों के बीच व्यापार के अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण रेयर अर्थ तत्वों की आपूर्ति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। AI को लेकर दोनों देशों के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा और सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बातचीत का अहम हिस्सा हो सकती हैं।

    टैरिफ और व्यापार पर भी रहेगी नजर
    ट्रंप और शी की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मुद्दे अभी भी प्रमुख हैं। दोनों पक्ष टैरिफ में कटौती और व्यापारिक समझौतों पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। Reuters के अनुसार, अमेरिका-चीन के बीच LNG, कृषि उत्पादों और अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में भी संभावित समझौतों पर बातचीत चल रही है।

    रेयर अर्थ तत्व भी इस बातचीत का महत्वपूर्ण मुद्दा हैं। तकनीक और रक्षा क्षेत्र में इनकी अहम भूमिका है और वैश्विक आपूर्ति में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। ऐसे में अमेरिका के लिए इनकी निर्बाध आपूर्ति और चीन के लिए व्यापारिक हित दोनों ही शिखर वार्ता के प्रमुख विषय बन सकते हैं।

    शी का यह दौरा ट्रंप के इस साल मई में चीन दौरे के बाद हो रहा है। दोनों नेताओं की आगामी बैठक में व्यापार के साथ ताइवान, ईरान, AI और चीन से आने वाले फेंटेनाइल केमिकल्स जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

    Share:

  • MP: गुना में अधिकारियों पर भड़के केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, बोले - कलेक्टर कहां है .. बुलाओ जल्दी

    Sat Sep 19 , 2026
    गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है. वायरल वीडियो (Viral Video) में सिंधिया प्रशासनिक अधिकारियों से नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल (Collector Kishore Kumar Kanyal) को फटकारते नजर आते हैं. इसके साथ ही महिला पुलिस अधीक्षक हितिका वासल (Hitika […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved