img-fluid

LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं…. जानिए आज क्या है गैस सिलेंडर के दाम?

September 22, 2026

नई दिल्ली। अप्रैल-मई की तपती धूप में जिस एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) को लोग गैस एजेंसियों (Gas Agencies) पर लाइन लगाकर पाने के लिए घंटों खड़े रहते थे, आज वह सुलभ है। ईरान युद्ध (Iran War) के शुरुआती दिनों में कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) ईद का चांद हो गया था। सरकार ने इसकी सप्लाई बहुत ही सीमित कर दी थी। उस समय यह किसी भी रेट पर नहीं मिल रहा था और आज हालात यह हैं कि ग्रामीण इलाकों में यह 200 से 600 रुपये तक सस्ते रेट पर मिल रहे हैं। वह भी तब जब आज 22 सितंबर को दिल्ली से पटना तक सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज भी घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 2,747.50 है।

आपको सुनने में यह अटपटा जरूर लग रहा है, लेकिन है यह हकीकत। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के ग्रामीण या छोटे कस्बे के गैस एजेसियों के लिए 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर फंसे हुए माल की तरह हैं। अभी कुशीनगर में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 2946 रुपये और 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 1014 रुपये का है। घरेलू सिलेंडर के रेट में तो कोई गुंजाइश नहीं होती, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर आपको 2400 से 2700 के बीच मिल जाएंगे।


  • क्यों तय रेट से कम दाम में बेचते हैं एजेंसी वाले
    एक एजेंसी संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गैस सिलेंडर से लदी गाड़ी में औसतन 5 कमर्शियल सिलेंडर होते हैं। जितने सिलेंडर आते हैं, उतने ही खाली सिलेंडर लेकर गाड़ी वापस जाती है। अगर 19 किलो वाले 5 खाली सिलेंडर नहीं दिए तो ट्रक वापस नहीं जाएगा और सप्लाई रुक जाएगी। चूंकि ग्रामीण इलाके में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की खपत बहुत कम है। छोटे-मोटे दुकानदार भी कहीं न कहीं से घरेलू सिलेंडर का जुगाड़ करके अपनी दुकानदारी चलाते हैं। ऐसे में इन्हीं लोगों को 19 किलो वाला सिलेंडर 200 से 600 रुपये कम दाम पर दे दिया जाता है ताकि सप्लाई में बाधा न पहुंचे।

    गैस सिलेंडर बुकिंग 45 से 25 दिन हो चुकी है
    पहले शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल रखा गया था। पेट्रोलियम मंत्रालय पिछले दिनों इसमें बदलााव कर दिया। अब ग्रामीण इलाकों में भी यह पीरियड 25 दिन का कर दिया गया है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है।

    बता दें पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने एक आधिकारिक पत्र में साफ कर दिया है कि गैस की आपूर्ति अब पहले से काफी बेहतर हो गई है, और पहले जैसे बैकलॉग भी अब काफी कम हो गए हैं। इसलिए अब सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए, चाहे वे शहर में रहते हों या गांव में, सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 25 दिन कर दिया गया है।

    Share:

  • इमरान खान की तीनों बहनें हिरासत में, PTI के इस्लामाबाद मार्च से पहले पाकिस्तान में बढ़ा सियासी तनाव

    Tue Sep 22 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की तीनों बहनों को हिरासत में लिए जाने के बाद देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उज्मा खान और नूरीन नियाजी को सोमवार को हिरासत में लिया गया, जबकि इससे एक दिन पहले उनकी तीसरी बहन अलीमा खान (Aleema Khan) को 30 दिन की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved