img-fluid

भोपाल में 2000 ट्रकों के थमे पहिए, माइनिंग विभाग के 4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल

September 22, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माइनिंग विभाग (खनिज विभाग) द्वारा लगाए जा रहे भारी-भरकम जुर्माने के विरोध में करीब 2000 ट्रक मालिक और ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। मांगें पूरी न होने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने आज रात भोपाल शहर के चार प्रमुख स्थानों पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है, जिससे शहर की आपूर्ति व्यवस्था और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

पर्यावरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि माइनिंग विभाग द्वारा प्रति ट्रक 4 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला जा रहा है, जो कि पूरी तरह से अनुचित और अवैध है। एसोसिएशन का कहना है कि- यह पर्यावरण जुर्माना मूल रूप से रेत खनन और उसके भंडारण (माइनिंग और स्टॉकिंग) करने वालों पर लागू होता है। लेकिन विभाग इस नियम की आड़ में लोकल मालवाहक और ट्रांसपोर्टर्स से जबरन पेनल्टी वसूल रहा है।

“सुनाई नहीं हुई तो आज रात शहर में करेंगे चक्का जाम”
हड़ताली ट्रक मालिकों और ड्राइवरों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें हड़ताल का कदम उठाना पड़ा है। ट्रांसपोर्टर्स ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस अनुचित जुर्माने को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला नहीं लिया, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। इसी क्रम में आज रात भोपाल के चार अलग-अलग स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। ट्रकों के पहिए थमने और चक्का जाम की चेतावनी के बाद पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share:

  • MP: सौरभ बनकर अफजल ने किया युवती से दुष्कर्म, कई हिंदू लड़कियों को बनाया टारगेट

    Tue Sep 22 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि अफजल खान नाम के युवक ने अपना नाम सौरभ बताकर हिंदू युवती से दोस्ती की, अपने प्रेम जाल में फंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। एमपी नगर थाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved