
इंदौर। इंदौर में फेसबुक फ्रेंड बनकर साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक बीमा एजेंट महिला को आरोपी ने दुबई एयरपोर्ट पर फंसे होने की कहानी सुनाकर पहले 25 हजार और फिर 19 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए।
दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली बीमा एजेंट संगीता गुप्ता को उनके फेसबुक फ्रेंड ने खुद को मुसीबत में बताकर 44 हजार रुपए की चपत लगा दी। वहीं आरोपी ने दावा किया कि वह दुबई एयरपोर्ट पर कस्टम और एम्बेसी की कार्रवाई में फंस गया है और तुरंत पैसों की जरूरत है। दरअसल महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी से पहले भी फेसबुक पर बातचीत होती रहती थी। इसी वजह से उन्हें शुरुआत में कोई शक नहीं हुआ। लेकिन पैसे ट्रांसफर होने के बाद जब लगातार नई रकम मांगी जाने लगी, तब मामला साइबर ठगी का निकला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved