
मध्यप्रदेश में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में लालटेन लेकर विद्युत प्रदाय व्यवस्था में सुधार की मांग की। साथ ही सरकार से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
एमपी में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली विभाग पहुंचकर अफसरों को ज्ञापन दिया। कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बिना पूर्व सूचना के रोजाना 1 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार प्रदेश में सरप्लस बिजली होने का दावा करती है, तो दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
कटौती का कारण पूछने पर विभाग सिर्फ मेंटेनेंस का हवाला देता है। सवाल यह है कि आखिर ऐसा कौन सा मेंटेनेंस है जो सालभर चलता रहता है। पहले ही आम जनता पर भारी-भरकम बिजली बिल का बोझ है और ऊपर से पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस ने सरकार से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved