img-fluid

MP: लड़कियों से छेड़छाड़ पड़ी भारी, पुलिस ने मनचलों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक

September 23, 2026

मध्य प्रदेश के झाबुआ में लड़कियों से छेड़खानी 3 युवकों को महंगी पड़ गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल करते हुए आरोपियों की पहचान की और पुलिस चौकी बामनिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोईचारणी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बामनिया की सड़कों पर आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों से कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई गई और भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी गई।

चौकी प्रभारी लखनसिंह भाटी ने पुलिस बल के साथ आरोपियों को बामनिया की सड़कों पर पैदल घुमाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई

पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो पुलिस के लिए कार्रवाई का आधार बना और देखते ही देखते बामनिया की सड़कों पर तीन मनचले पुलिस के सामने नजर आए। लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेटलावद पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

वीडियो की पड़ताल के बाद तीन आरोपियों को मोईचारणी से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने बामनिया में आरोपियों का जुलूस निकाला और कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाते हुए दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई ऑपरेशन मर्यादा के तहत की गई है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share:

  • MP: ‘CID केस में फंस जाओगे’ कहकर बुजुर्ग को डराया, हजारों के जेवर लेकर,आरोपी फरार

    Wed Sep 23 , 2026
    मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ नगर से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खुद को सीआईडी (CID) पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने कार्रवाई और जुर्माने का डर दिखाकर पहले बुजुर्ग को झांसे में लिया, फिर असली जेवर उतरवाकर पुड़िया में नकली जेवर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved