img-fluid

चूल्हा-चौका छोड़ ‘शराब के अवैध अड्डों’ पर महिलाओं का हल्लाबोल

September 24, 2026

  • सिहोरा में सैकड़ों आक्रोशित महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, चक्काजाम की चेतावनी

सिहोरा। ग्राम गुरुजी टोला में कथित अवैध और कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ बुधवार को सैकड़ों महिलाओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। घरों की चारदीवारी से निकलकर महिलाएं सिहोरा थाना, आबकारी कार्यालय और एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और अवैध शराब के ठिकानों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर परिवारों पर पड़ रहा है। शराब की लत के कारण घरों में आर्थिक संकट, विवाद और घरेलू हिंसा की स्थिति बन रही है। महिलाओं का कहना था कि कई परिवारों में शराब के लिए जरूरी सामान तक बेच दिया जाता है और विरोध करने पर मारपीट की जाती है।

शिकायतों के बाद भी नहीं थम रहा अवैध कारोबार
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि शिकायतों और विरोध के बावजूद अवैध शराब के ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई होने के बाद कुछ मामलों में आरोपी जल्द बाहर आ जाते हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिलाओं ने मांग की कि केवल छोटे स्तर पर कार्रवाई करने के बजाय अवैध शराब के कारोबार के पीछे सक्रिय लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए।


  • अब आंदोलन की चेतावनी
    महिलाओं ने कहा यदि अवैध शराब के ठिकानों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और हालात नहीं बदले तो वे चक्काजाम सहित बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी। उनका कहना था कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि परिवारों को शराब के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए है।

    महिलाओं के बीच पहुंचीं एसडीएम
    महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सिहोरा एसडीएम ज्योति परस्ते मौके पर पहुंचीं और उनकी शिकायतें सुनीं। महिलाओं ने उन्हें क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध शराब के कारोबार की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग रखी। एसडीएम ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि शिकायतों की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    आबकारी विभाग की सक्रियता पर भी सवाल
    अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं के खुलकर सामने आने के बाद आबकारी विभाग की क्षेत्र में निगरानी और कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद महज औपचारिक कार्रवाई के बजाय नियमित निगरानी और अवैध ठिकानों पर ठोस कार्रवाई जरूरी है।

    ‘अग्निबाण’ ने पहले ही चेताया था
    सिहोरा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर ‘अग्निबाणÓ द्वारा पूर्व में भी खबरें प्रकाशित कर प्रशासन और आबकारी विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया गया था। अब महिलाओं के सामूहिक विरोध के बाद यह मुद्दा फिर सामने आया है। महिलाओं के आंदोलन ने प्रशासन के सामने साफ कर दिया है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर कार्रवाई चाहिए।

    Share:

  • तुर्की में फिर कांपी धरती: 5.8 तीव्रता के जोरदार झटकों से दहशत, कई शहर हिले

    Thu Sep 24 , 2026
    नई दिल्ली. तुर्की (Türkiye) में गुरुवार को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. शुरुआती अनुमान के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 (5.8 magnitude) थी. दियारबाकिर, अदियामान और सानलिउर्फा समेत आसपास के कई प्रांतों में लोगों ने झटके महसूस किए. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक दियारबाकिर में भूकंप का असर ज्यादा महसूस हुआ. दियारबाकिर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved