img-fluid

MP: CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस: हाथों में हथकड़ी बांधे नजर आए जीतू पटवारी और उमंग सिंघार, व्यापम चौराहे पर भारी हंगामा

September 28, 2026

हाथों में हथकड़ी पहन पहुंचे जीतू पटवारी और उमंग सिंघार

प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अनोखे विरोध प्रदर्शन ने खींचा। दोनों शीर्ष नेता अपने हाथों में प्रतीकात्मक हथकड़ी पहनकर पैदल मार्च में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे समेत प्रदेश भर से आए कांग्रेस के विधायक और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

व्यापम चौराहे पर बैरिकेडिंग, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

कांग्रेस दफ्तर से शुरू हुआ यह पैदल मार्च जैसे ही व्यापमं चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने भारी बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। विरोध जताते हुए उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और विधायक महेश परमार पुलिस के लगाए बैरिकेड्स पर ही चढ़ गए और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े नेता, प्रदर्शन के बाद लौटे वापस

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाने में नाकाम साबित हो रहा है और संवैधानिक मर्यादाओं का हनन हो रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे और नारेबाजी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और वापस लौट गए।

Share:

  • जयपुर में कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान अशोक गहलोत, डोटासरा और जूली सहित कई नेता हिरासत में

    Mon Sep 28 , 2026
    जयपुर । जयपुर में कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान (During Congress Protest March in Jaipur) अशोक गहलोत, डोटासरा और जूली सहित कई नेता हिरासत में लिए गए (Several Leaders including Ashok Gehlot, Dotasra and Jully were Detained) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी के विरोध में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved