img-fluid

महिलाओं को घर में बंद करना समाधान नहीं, राहुल ने सरकार को घेरा

September 29, 2026

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर महिलाओं के समर्थन में पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “महिलाओं के खिलाफ हुए जुर्म के लिए उन्हें सजा देना बंद करो. हमारे पूरे देश में, महिलाएं सड़कों पर चलने से डरती हैं, परेशान होने से डरती हैं, रेप होने से डरती हैं और सरकार का जवाब है, घर पर रहो. यह पेट्रियार्की काम कर रही है, एक ऐसा सिस्टम जो विक्टिम को दोषी ठहराता है और क्रिमिनल को बचाता है. इसे खत्म करने का समय आ गया है.”



  • राहुल ने कहा, “इसका सॉल्यूशन महिलाओं को अंदर बंद करना नहीं है. इसका सॉल्यूशन हमारी सड़कों को सेफ बनाना है, उन मर्दों की सोच का सामना करना है जो महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करते हैं, और उन पर हमला करने वालों को तुरंत और बिना किसी छूट के सजा देना है.”

    राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, “हजारों स्टूडेंट और जवान लोग महिलाओं की सेफ्टी की मांग को लेकर सड़कों पर हैं. मैं और भी जवान महिलाओं, खासकर पूरे भारत में GenZ से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे और ज्यादा संख्या में बाहर आएं.” उन्होंने कहा, “यह सरकार आपके दर्द को अनसुना कर रही है और तभी सुनेगी जब उस पर प्रेशर होगा. शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट आपका डेमोक्रेटिक राइट है, और मैं पूरे दिल से आपके साथ हूं.”

    Share:

  • पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मिलिटेंट ग्रुप्स के 'स्लीपर सेल' की तलाश, NIA सुबह से कर रही कई जिलों में रेड

    Tue Sep 29 , 2026
    डेस्क। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मिलिटेंट ग्रुप्स में शामिल लोगों की तलाश में रेड शुरू की है। जांच अधिकारियों ने मंगलवार सुबह से बंगाल के कई जिलों में रेड की है। सूत्रों के मुताबिक, यह सर्च बांग्लादेश में बैन मिलिटेंट ऑर्गनाइजेशन्स जैसे ‘जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश’ और ‘अंसारुल्लाह बांग्ला टीम’ के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved