img-fluid

MP : भोपाल में रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

September 30, 2026

भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी (Retired IAS officer) की हत्या से सनसनी फैल गई. रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल (Rakesh Agarwal) की उनके घर पर गला रेतकर हत्या हुई है. वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे. पुलिस की शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले नौकर पर हत्या का शक है. वारदात के बाद से नौकर लापता है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर को गैस सिलेंडर से उड़ाने की भी कोशिश की थी लेकिन वह असफल रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर की यह घटना है. रिटायर्ड IAS अफसर राकेश अग्रवाल ने दो दिन पहले ही घर पर नौकर रखा था. वारदात के बाद से वह गायब है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है.


  • मैडम ने पत्नी को फोन कर बुलाया
    राकेश अग्रवाल के कुक का परिवार साथ में ही रहता है. कुक ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे मैडम ने उसकी पत्नी को फोन किया था और उसे बुलाया क्योंकि दरवाजा खुल नहीं रहा था. हम वहां गए. किसी तरह अंदर गए, तो गैस की बदबू आ रही थी. सिलेंडर से रेग्युलेटर निकला हुआ था. उसमें पिन लगाई हुई थी. ऐसा लग रहा था कि घर को उड़ाने की कोशिश की गई थी.

    पंजाब का रहने वाला है नौकर!
    कुक ने बताया कि जिस नौकर को दो दिन पहले रखा था, उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच होगी. वह खुद को पंजाब का रहने वाला बता रहा था. वह किसी अस्पताल से यहां नौकरी करने आया था. इससे पहले भी दो लोग आ चुके थे. दोनों कुछ ही दिनों में नौकरी छोड़ गए थे. फिलहाल पुलिस लापता नौकर के बारे में पता लगा रही है. मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है.

    Share:

  • ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार रोधी संगठन GRECO से अमेरिका बाहर; रूस और बेलारूस के बाद तीसरा देश

    Wed Sep 30 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के प्रशासन के तहत यूरोप के प्रमुख भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संगठन GRECO से बाहर निकलने का फैसला किया है। अमेरिका वर्ष 2000 से इस संगठन का सदस्य था। रूस और बेलारूस के बाद अमेरिका GRECO छोड़ने वाला तीसरा देश बन गया है। अमेरिकी प्रशासन का यह कदम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved