img-fluid

मंगलुरु के पास MRPL परिसर के अंदर धमाका, आस-पास की इमारतें हिलीं, 8 लोग घायल

September 30, 2026

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु के पास से एक बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार को शहर के पास मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के परिसर में एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे आस-पास के इलाकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

यह धमाका MRPL परिसर के अंदर हुआ और इसका असर आस-पास की कई जगहों पर महसूस किया गया। धमाके की तीव्रता इतनी ज़्यादा थी कि बाज़पे स्थित मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस की बिल्डिंग के साथ-साथ जोकट्टे और आस-पास के इलाकों में घर और इमारतें भी हिल गईं।


  • धमाके की तीव्रता से मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस की खिड़कियों के शीशे जोर-जोर से हिलने लगे। बताया जा रहा है कि इस घटना से एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों में कुछ देर के लिए घबराहट फैल गई।

    धमाके का असर MRPL परिसर से सटे जोकट्टे गांव में भी महसूस किया गया। जोकट्टे ग्राम पंचायत ऑफिस और आस-पास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां के शीशे भी टूट गए। धमाके के बाद MRPL यूनिट से आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा और यह धुआं कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 8 लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। MRPL के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक कॉन्ट्रैक्ट लेबर को 35 फीसदी बर्न इंज्यूरी हुई है।

    Share:

  • ऋषिकेश मुखर्जी ने आम जिंदगी की कहानियों को दिया खास अंदाज, अभिमान से आनंद तक यादगार फिल्मों ने बनाई अलग पहचान

    Wed Sep 30 , 2026
    नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के इतिहास में ऋषिकेश मुखर्जी (Hrishikesh Mukherjee) ऐसे फिल्मकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने बड़े बजट और भव्य सेट के बजाय आम इंसान की जिंदगी को अपनी कहानियों का केंद्र बनाया। दर्शकों के बीच प्यार से ऋषि दा के नाम से पहचाने जाने वाले ऋषिकेश मुखर्जी ने रोजमर्रा की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved