img-fluid

को-पायलट ने उठाया चाकू, भारतीय पायलट बना ढाल: 180 यात्रियों की बचाई जान; इजराइल बोला- टला 9/11 जैसा हमला

October 01, 2026

नई दिल्ली. भारतीय पायलट (Indian pilot) स्मित (smit) ने दुबई (Dubai) से इजराइल (Israel) जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। स्मित पर उनके साथी पायलट ने ही चाकू से हमला कर दिया था। घायल होने के बावजूद स्मित उससे लड़ते रहे और बाकी यात्रियों की मदद से काबू पाया।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। विमान में 180 लोग सवार थे। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि जिस साथी पायलट ने स्मित पर हमला किया, वह ओमान का नागरिक था।


  • इजराइल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि पायलट की हिम्मत ने बड़ी घटना टाल दी। वरना 2001 में हुए अमेरिका के 9/11 जैसी घटना हो सकती थी। हमलावर पर काबू पाने के बाद विमान में बैठे पैसेंजर्स ने ताली बजाकर खुशी मनाई। इस फ्लाइट में ज्यादातर इजराइली पैसेंजर्स थे।

    इजराइली डेंटिस्ट ने जान बचाई
    विमान में सवार यात्रियों को कुछ देर के लिए लगा कि वे जिंदा नहीं बचेंगे। एक यात्री ने बताया कि, “सभी को लगा कि अब हम मरने वाले हैं।” विमान में मौजूद कुछ लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। विमान में सिविल ड्रेस में 2 रिलीफ पायलट मौजूद थे जिन्होंने बाद में प्लेन को संभाला। जबकि यात्रियों ने हमलावर को कॉकपिट से दूर करने में मदद की। वहीं कैप्टन स्मित की मदद विमान में मौजूद एक डेंटिस्ट ने की। उन्होंने घायल पायलट का विमान में ही इलाज किया और उनकी जान बचाई।

    स्पाइसजेट में 11 साल पायलट रह चुके हैं कैप्टन स्मित

    फ्लाईदुबई से पहले स्मित ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। यहां उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था। जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है। इसके अलावा वे पायलटों की ट्रेनिंग, उनकी जांच और उन्हें काम के दौरान गाइड करने का काम भी करते थे।

    10 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ

    • विमान ने पहले 7700 कोड भेजा, जो इमरजेंसी का संकेत है। कुछ सेकंड बाद 7500 कोड भेजा गया, जो हाईजैक का संकेत है।
    • फ्लाइटरडार के मुताबिक, विमान कुथ ही मिनटों में 34 हजार से 16,600 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके बाद इसका रास्ता ताबुक की ओर मोड़ा गया।
    • पायलट और को-पायलट के बीच मारपीट हुई। झगड़े की वजह अभी साफ नहीं है।
    • इजराइली मीडिया के मुताबिक, ओमानी पायलट ने विमान को जमीन की ओर मोड़ने की कोशिश की। आगे बैठे यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर उसे काबू किया।
    • यात्रियों के मुताबिक, विमान में सादे कपड़ों में दो और पायलट मौजूद थे। इनमें से एक ने विमान का कंट्रोल संभाला।
    • एक यात्री ने बताया कि उसने कॉकपिट से चीखें सुनीं। वहां एक पायलट घायल मिला, उसके हाथ में फोल्डिंग चाकू था और कॉकपिट में खून बिखरा था।
    • घायल पायलट की हालत गंभीर थी। विमान में मौजूद एक इजराइली डेंटिस्ट ने उसका इलाज कर जान बचाने में मदद की।
    • हाईजैक अलर्ट के बाद इजराइली एयरफोर्स ने फाइटर जेट रवाना किए। पीएम नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।
    • विमान को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया। इजराइल ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद किया।
    • इजराइली एजेंसियां आतंकी हमले की आशंका की भी जांच कर रही हैं। शिन बेट, मोसाद, सेना और परिवहन मंत्रालय जांच में शामिल हैं।

    Share:

  • त्योहारों से पहले झटका.... महंगी हुई LPG गैस, 62.50 रुपये बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

    Thu Oct 1 , 2026
    नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआत कई बदलावों (Rule Change From 1st October) के साथ हो चुकी है और पहले ही दिन महंगाई (Inflation) का तगड़ा झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 को सुबह-सुबह LPG Cylinder Price में बदलाव कर नए रेट जारी किए हैं और ये त्योहारों से पहले महंगा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved