img-fluid

त्योहारों से पहले झटका…. महंगी हुई LPG गैस, 62.50 रुपये बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

October 01, 2026

नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआत कई बदलावों (Rule Change From 1st October) के साथ हो चुकी है और पहले ही दिन महंगाई (Inflation) का तगड़ा झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 को सुबह-सुबह LPG Cylinder Price में बदलाव कर नए रेट जारी किए हैं और ये त्योहारों से पहले महंगा हो गया. हालांकि, तेल कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder) की कीमतों बढ़ाई हैं और इसका दाम 62.50 रुपये बढ़ाया गया है।

मध्य प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में बढ़ोतरी के बाद 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत इंदौर में 2,919.50 रुपये, उज्जैन में 2,980 रुपये, भोपाल में 2,815 रुपये, जबलपुर में 3,030 रुपये और ग्वालियर में 3,037 रुपये हो गई है। सितंबर की कीमतों की तुलना में इंदौर में सिलेंडर 63.50 रुपये महंगा हुआ है। उज्जैन में 63 रुपये, भोपाल में 62.50 रुपये, जबलपुर में 63.50 रुपये और ग्वालियर में 64 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।


  • नई दरों के बाद पांच शहरों में सबसे कम कीमत भोपाल में है, जबकि ग्वालियर में कमर्शियल सिलेंडर सबसे महंगा हो गया है। व्यावसायिक गैस की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन कारोबारियों पर पड़ेगा, जो खाना पकाने और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 19 किलो के सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।

    हालांकि, 1 अक्टूबर से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले सिलेंडर की दरें पहले की तरह बनी हुई हैं।

    दिल्ली में 19 KG वाले सिलेंडर कितने का?
    1 अक्टूबर 2026 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर नजर डालें, तो राजधानी दिल्ली में (Delhi LPG Cylinder Price) 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 62.50 रुपये बढ़कर अब 2,810 रुपये हो गया है।

    गौरतलब है कि इससे पहले बीते सितंबर महीने की शुरुआत में भी 19Kg LPG Cylinder Price में इजाफा किया गया था और दिल्ली में ये 9.50 रुपये महंगा हुआ था. अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले एलपीजी पर महंगाई का अटैक हुआ है. ये बदलाव खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार के लिए बुरी खबर है, क्योंकि उनकी लागत बढ़ जाएगी।

    घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
    जहां एक ओर तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई हैं, तो इस बीच राहत भरी बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिल रहा है।

    14.2 Kg LPG Cylinder Price पर नजर डालें, तो दिल्ली में यह 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये का मिल रहा है।

    पटना में सबसे महंगा LPG सिलेंडर
    कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई ताजा बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग शहरों में LPG Price पर नजर डालें, तो पहली अक्टूबर से सबसे महंगा 19 किलो वाला सिलेंडर बिहार की राजधानी पटना में मिल रहा है, यहां पर सिलेंडर की कीमत 3029 रुपये से उछलकर 3,100.50 रुपये हो गई है।

    बता दें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन (LPG Cylinder Price Change) करती हैं और सुबह-सुबह नए रेट जारी करती हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बीते कुछ समय से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे होटल-रेस्तरां पर खाना महंगा हो सकता है. वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतें यथावत बनी हुई हैं.।

    Share:

  • नीला ड्रम केस: दोषी ठहराए जाने के बाद टूट गए मुस्कान-साहिल, फूट-फूटकर रोए, रात का खाना भी नहीं खाया

    Thu Oct 1 , 2026
    मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड (Saurabh Rajput Case) में दोषी ठहराए जाने के बाद मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) और साहिल शुक्ला (Sahil Shukla) बुधवार को जिला जेल लौटे तो दोनों काफी उदास नजर आए। कोर्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुस्कान की गोद में उसकी नन्हीं बेटी भी मौजूद थी। फैसला आने के बाद दोनों रोते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved