img-fluid

बैरिकेड्स तोड़कर निर्वाचन कार्यालय में घुसे कांग्रेस कार्यकर्ता

October 01, 2026

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जलाया पुतला, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोटो पर चप्पलों से की पिटाई

उज्जैन। बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और देश में कथित वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने शहर में उग्र प्रदर्शन किया। तरणताल से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी निर्वाचन कार्यालय पहुँचे और बैरिकेट्स तोड़कर अंदर जा घुसे। बाद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के फोटो की चप्पल से पिटाई की। जिला अध्यक्ष महेश परमार और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी की मौजूदगी में हजारों कार्यकर्ताओं ने तरणताल चौराहे से कोठी स्थित निर्वाचन कार्यालय तक पैदल मार्च किया। प्रशासन द्वारा भीड़ को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को हटाकर कार्यकर्ता कार्यालय परिसर के अंदर पहुंच गए।


  • प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया, उनके पोस्टर पर कालिख पोती और महिला नेत्रियों ने ज्ञानेश कुमार के फोटो की चप्पलों से पिटाई की। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष परमार ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर कहा कि वर्तमान सरकार वोट चोरी के नाम पर बनी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश का नौजवान अब उठ खड़ा हुआ है। शहर अध्यक्ष भाटी ने ज्ञानेश कुमार को भाजपा का एजेंट करार देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी ने वोट चोरी नहीं पकड़ी होती, तो भाजपा का घृणित चेहरा देश की जनता के सामने नहीं आता। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने आरोप लगाया कि भाजपा देश के हर राज्य में वोट चोरी कर लगातार अपनी सरकारें बना रही है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने कहा कि जिस मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का दायित्व है, वही देश के मतदाताओं का नाम काटकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। संगठन मंत्री अजय राठौर ने बताया कि कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय, प्रभारी अनिल गोस्वामी, राधा मालवीय, बबलू खींची, गफ्फार पटेल, स्वाति सिंह, अर्पित यादव और हिमांशु शुक्ल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोहर बैरागी, देवव्रत यादव, अजित सिंह ठाकुर, अरुण रोचवानी, आनंद मीणा, अभिषेक शर्मा, चंद्रभान सिंह चंदेल, संचित शर्मा, रहीम लाला, धीरज यादव, देवेन्द्र पाटनी, हिमांशु जोशी, कृष्णा यादव, शुभम यादव, लोकेंद्र सिंह, सुरेश गहलोत, फिरोज पठान, छोटेलाल मंडलोई, दीनू बड़ोदिया, मुकेश सूर्यवंशी, चेतन भाट, दुर्गेश धवन, सुरेंद्र मरमट, कमल चौहान, धर्मेंद्र सिसौदिया, वंदना मिमरोट, सोनिया ठाकुर, सीमा पटेल, उषा मालवीय, सपना सांखला, रश्मि त्रिवेदी, माया मालवीय, राजेन्द्र राठौर, हेमंत जौहरी और सुनील कछवाय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share:

  • थलपति विजय की TVK ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से बनाई दूरी, SIR के विरोध पर कायम पार्टी

    Thu Oct 1 , 2026
    नई दिल्ली : तमिलनाडु (Tamil Nadu) में थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी तमिळगा वेत्री कड़गम यानी TVK ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे (Resignation) की मांग से खुद को अलग कर लिया है। कांग्रेस समेत (Congress) कई विपक्षी दल इस समय ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ मोर्चा खोले हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved