img-fluid

सेवा संकल्प यात्रा में गूंजा ‘सेवा ही संगठन’ का संदेश

October 01, 2026

  • भाजयुमो ने निकाली भव्य बाइक रैली, महापुरुषों को नमन, पौधरोपण, छात्र संवाद और सफाई मित्रों का सम्मान

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा कार्यों को रेखांकित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण द्वारा बुधवार को भव्य बाइक रैली निकाली गई। ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा 2026Ó के रूट क्रमांक-9 बडऩगर से वाराणसी के तहत आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व भाजयुमो जबलपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं यात्रा जिला प्रभारी पंकज तिवारी ने किया। यात्रा में सांसद आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अजय बिश्नोई सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संगठनÓ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और सेवा गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।


  • कोनी तिराहा से हुआ स्वागत
    बाइक यात्रा का सुबह 11:30 बजे कोनी तिराहा पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे सामुदायिक भवन में भगत सिंह और रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    पौधरोपण और विद्यार्थियों से संवाद
    पाटन चौक पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद केमोरी सकरा स्थित सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। यात्रा के दौरान युवाओं को सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुडऩे का संदेश दिया गया।

    सफाई मित्रों का सम्मान और सहभोज
    कटंगी में सफाई मित्रों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। दीनदयाल स्टेडियम में सफाई मित्रों के साथ वृक्षारोपण किया गया तथा उनके योगदान के लिए सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

    बावली जल मंदिर में चला स्वच्छता अभियान
    शाम 4 बजे मझौली स्थित बावली जल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जल स्रोतों की स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। मझौली में अल्पाहार के बाद शाम करीब 5:30 बजे बाइक यात्रा कटनी जिले की ओर रवाना हुई। यात्रा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, महामंत्री श्रीकांत परिहार, उपाध्यक्ष मोनू सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ चौरसिया सहित मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार रैली में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    Share:

  • ट्विशा शर्मा केस:सास गिरीबाला को हाईकोर्ट से राहत, सीबीआई ने नकारे आरोप

    Thu Oct 1 , 2026
    जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मृत्यु मामले की मुख्य आरोपी सास गिरीबाला सिंह की जमानत अर्जी पर अहम सुनवाई हुई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने अपनी जांच में मृतका के मायके पक्ष द्वारा लगाए गए दहेज उत्पीडऩ के संगीन आरोपों को खारिज कर दिया है। केंद्रीय एजेंसी को इस संबंध में कोई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved