img-fluid

इन्दौर में कबाड़ से बना दी 700 किलो वजनी और 9 फीट ऊंची सफाई मित्र प्रतिमा

October 03, 2026

16 वाहनों की रैली भी निकाली निगम ने, वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन कर स्वच्छता दिवस मनाया

इंदौर। वेस्ट टू आर्ट (Waste to Art) के माध्यम से नगर निगम (Municipal council) ने कबाड़ (Scrap) की सामग्री से 700 किलो वजनी और 9 फीट ऊंची सफाई मित्र (‘Safai Mitra’ ) की प्रतिमा (statue) बना डाली। अभी 17 सितम्बर से कल 2 अक्टूबर तक जो स्वच्छछता पखवाड़ा चल रहा था उसका समापन स्वच्छ भारत दिवस अवसर पर किया गया, जिसमें इस प्रतिमा के साथ-साथ प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार उपयोगी और आकर्षक सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। प्रभारी महापौर और आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने इसका अवलोकन भी किया।


  • निगम ने कल स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर निगम इंदौर की विभिन्न कार्यप्रणालियों एवं सेवाओं को प्रदर्शित करते हुए गांधी हॉल से नेहरू पार्क तक विभिन्न प्रकार के 16 वाहनों की रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं नगर निगम की विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित आर.आर.आर. प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में गोबर से निर्मित उपयोगी उत्पाद, सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) से संबंधित सामग्री, आरआरआर केन्द्र केसरबाग की गतिविधियों तथा पुरानी एवं अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार की गई ज्वेलरी सहित विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक सामग्री प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी के माध्यम से अनुपयोगी वस्तुओं के पुन: उपयोग एवं संसाधनों के पुनर्चक्रण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम के सफाई मित्रों द्वारा मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों के कबाड़ हो चुके पुराने स्पेयर पार्ट्स से तैयार की गई ‘वेस्ट टू आर्टÓ सफाई मित्र की आकृति का लोकार्पण किया गया। ग्रीन गणेशोत्सव के अंतर्गत आर आर आर की तर्ज पर पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने वाले बालाजी ग्रुप, पीर वाली गली (वार्ड क्रमांक 57), एकदृष्टा सामाजिक समरसता, चाणक्यपुरी एवं केसरबाग के राजा को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निगम के स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत गार्डन विभाग के 22 सफाई मित्रों, पीपीई किट वितरण कर्मियों तथा सीटी/पीटी केयरटेकर के 5 कर्मियों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता अभियान में उल्लेखनीय सहयोग प्रदान करने वाले मोयरा सरिया, आईडब्ल्यूएम (वेस्ट टू आर्ट), श्रीमती अनिता पाल, बॉम्बे नर्सिंग कॉलेज एवं इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    Share:

  • दृश्यम 3 की कमाई ने बदला रिलीज का प्लान उड़ता तीर अब 9 नहीं 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

    Sat Oct 3 , 2026
    नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn)की फिल्म दृश्यम 3(Drishyam 3)ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस (Box Office)पर ऐसा असर दिखाया है कि दूसरी फिल्मों की रिलीज रणनीति तक बदलती नजर आ रही है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों(Cinemas) में पहुंची दृश्यम 3 ने अपने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई करते हुए दर्शकों के बीच अपनी मजबूत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved