
जबलपुर। नगर निगम द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए लगातार फील्ड में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और सीएम हेल्पलाइन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में नागरिकों से संबंधित कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियाँ निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएँ, ताकि नागरिकों के कार्यो को समय पर पूरा किया जा सके और पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नागरिकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत संतुष्टि के साथ निराकरण करने को कहा। इस दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चैहान, व्हीएन बाजपेयी, अशफाक परवेज कुरैशी, सौरभ मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, अंजू सिंह ठाकुर, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त अंकिता जैन, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, जीएस मरावी आदि उपस्थित रहे।