img-fluid

पांढुर्णा के किसानों की बदलेगी किस्मत! समीक्षा बैठक के बाद CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

October 04, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 अक्टूबर को प्रदेश के 55वें जिले पांढुर्णा पहुंचे, जहां उन्होंने कम वर्षा से पैदा हो रही स्थिति की ग्राउंड जीरो पर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर बारिश, जल उपलब्धता और किसानों को होने वाली संभावित समस्याओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को हरसंभव सहायता के कड़े निर्देश जारी किए।

रोजगार और विकास के लिए खजाना खाली नहीं होगा

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 में पांढुर्णा को जिला बनाए जाने के बाद से ही राज्य सरकार बुनियादी ढांचे, जिला कार्यालयों के निर्माण और आवश्यक पदों की स्वीकृति के लिए पर्याप्त धनराशि जारी कर रही है। उन्होंने कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और कमिशनर को तत्काल प्रभाव से पूरा आकलन तैयार कर राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता के रोजगार और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

भविष्य की रणनीति पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय में इजाफा करने और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में पांढुर्णा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ फूड इंडस्ट्री, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट्स और सहकारी दुग्ध समितियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्तमान में देश में दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है, और सरकार का संकल्प एमपी को देश का नंबर-वन दुग्ध उत्पादक राज्य बनाने का है।

Share:

  • MP: सरकारी गाड़ी देखते ही पिछले दरवाजे से भागा BJP पार्षद का पति! पुलिस की रेड में 8 पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार

    Sun Oct 4 , 2026
    दतिया। दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 31 की भाजपा पार्षद के घर पर अचानक छापामार कार्रवाई की। पुलिस की इस अचानक हुई दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया। जब पुलिस अधिकारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved