img-fluid

ट्रंप की जुबान फिसली: ब्राजील के चुनाव पर उठा रहे थे सवाल, गलती से भारत का नाम लिखा; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

October 05, 2026

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में भारत (India) के राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) का जिक्र कर दिया, जबकि उनका इशारा ब्राजील (Brazil) के चुनाव की ओर था. ट्रंप ने अपने पोस्ट में ब्राजील की जगह भारत लिख दिया. ब्राजील में इस समय चुनाव हुए हैं और उसी दिन नतीजे भी सामने आए. उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए, जहां कई राज्यों में वोटों की गिनती में हफ्तों लग जाते हैं.

ट्रंप ने अपने पोस्ट में अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया का जिक्र कर इसे सवालों के घेरे में ला दिया है. उन्होंने लिखा कि डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया, कैलिफॉर्निया, और अमेरिका के दूसरे शहरों और राज्यों में बहुत कम अंतर से आए चुनावी नतीजों की गिनती में कई हफ्ते लग जाते हैं. उन्होंने लिखा, ‘अमेरिका में वोटिंग करप्ट है.’


  • ब्राजील में चुनाव हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि ट्रंप ने ब्राजील की जगह गलती से भारत का नाम लिख दिया. ब्राजील के चुनाव आयोग के मुताबिक, रविवार को ब्राज़ील में राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर हुआ, जिसमें 125 करोड़ 27 लाख वैध वोट डाले गए.

    ब्राजील के चुनाव की बात करें, तो ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो ने मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा पर बढ़त बना ली है. 99% से ज्यादा वोटों की गिनती के बाद फ्लावियो को 47.2% वोट मिले हैं, जबकि लूला के खाते में 45 फीसदी वोट हैं.

    किसी भी उम्मीदवार को सीधे जीत के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिला है. जिसके बाद देश की इलेक्टोरल कोर्ट ने ऐलान किया कि लूला और फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच अब 25 अक्टूबर को रनऑफ मुकाबला होगा. लूला ने नतीजे को अप्रत्याशित बताया और कहा कि उन्हें भरोसा था कि वह पहले ही राउंड में जीत जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले दिन से एक नई कैंपेन शुरू होगी.

    Share:

  • फ्री बस योजना के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं विधवा बस ऑपरेटर, बोलीं- कारोबार बंद होने की नौबत

    Mon Oct 5 , 2026
    चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाली ‘वेट्री पायनम’ (Vetri Payanam) योजना अब कानूनी विवाद में फंस गई है। इरोड की महिला निजी बस ऑपरेटर एन. कलामणि (N. Kalamani) ने इस योजना की संवैधानिक वैधता को मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved