img-fluid

बिना अलर्ट प्लेटफॉर्म से सनसनाती निकली अमृत भारत

October 05, 2026

  • सिहोरा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, दो यात्री ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे

सिहोरा। सिहोरा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दानापुर-अमृत भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-1 से तेज रफ्तार में गुजर गई। जिस समय ट्रेन वहां से निकली, प्लेटफॉर्म पर रीवा-जबलपुर शटल का इंतजार कर रहे यात्रियों की भारी भीड़ मौजूद थी। यात्रियों का आरोप है कि थ्रू ट्रेन के प्लेटफॉर्म से गुजरने से पहले रेलवे की ओर से कोई अनाउंसमेंट या चेतावनी नहीं दी गई। इस दौरान दो यात्री ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।


  • मालगाड़ी के कारण बदला अमृत भारत का रूट
    जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:50 बजे गाड़ी संख्या 11431 दानापुर-अमृत भारत एक्सप्रेस कटनी की ओर जा रही थी। स्टेशन की मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण अमृत भारत एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर-1 की लूप लाइन से गुजारा गया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर रीवा-जबलपुर शटल का इंतजार कर रहे यात्रियों की भीड़ जमा थी। बताया गया कि शटल अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से चल रही थी। इसके चलते बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद थे। यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि इसी प्लेटफॉर्म से तेज रफ्तार ट्रेन को बिना ठहराव गुजारा जाएगा।

    अचानक आई ट्रेन, यात्रियों में मची भगदड़ जैसी स्थिति
    अमृत भारत एक्सप्रेस जैसे ही तेज रफ्तार से प्लेटफॉर्म पर पहुंची, यात्रियों में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ट्रेन की गति से उठी तेज हवा और आवाज के बीच लोग पीछे हटने लगे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म के किनारे मौजूद दो यात्री ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते दोनों पीछे नहीं हटते तो गंभीर हादसा हो सकता था। उनका आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ होने के बावजूद ट्रेन के गुजरने से पहले न तो पर्याप्त चेतावनी दी गई और न ही कोई स्पष्ट अनाउंसमेंट किया गया।

    यात्रियों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
    घटना के बाद यात्रियों में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी दिखाई दी। यात्रियों का कहना है कि जब किसी थ्रू ट्रेन को ऐसे प्लेटफॉर्म से गुजारा जाता है, जहां बड़ी संख्या में यात्री मौजूद हों, तो उन्हें समय रहते सतर्क करना जरूरी है। लोगों ने मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म से गुजारने के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल और चेतावनी व्यवस्था का पालन किया गया था या नहीं। घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह दो यात्री ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे, उससे स्टेशन की यात्री सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

    Share:

  • भारत में शांति नहीं वाले बयान पर घिरे संजय दत्त, ट्रोलिंग के बाद दी सफाई, मुन्नाभाई और गांधीगिरी से जोड़ा कनेक्शन

    Mon Oct 5 , 2026
    नई दिल्ली। अभिनेता संजय दत्त (Actor Sanjay Dutt)इन दिनों अपने एक बयान बयान(Statement)को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह शेखर सुमन के टॉक शो(Shekhar Suman’s talk shows) में पहुंचे थे जहां बातचीत के दौरान उन्होंने भारत में शांति और भाईचारे को लेकर अपनी बात रखी। उनकी टिप्पणी का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved