
उज्जैन। थैलेसीमिया मरीजों के शरीर में जरूरत से ज्यादा जमा होने वाले आयरन को कम करने के लिए जिला अस्पताल चरक भवन में अब धला पंप मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे गंभीर मरीजों को आयरन चेलेशन थेरेपी के लिए मेडिकल कॉलेज या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
मशीन का शुभारंभ सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. संगीता पलसानिया ने किया। इसके बाद इसे अस्पताल की आईसीएचएच यूनिट को सौंप दिया गया। मशीन सीएसआर के तहत डॉ. अविनाश बुंदिवाल ने दान की है। इसे चेन्नई की वी-टाइटन कंपनी से प्राप्त किया गया है। चरक भवन की आईसीएचएच यूनिट में फिलहाल 208 थैलेसीमिया, 57 हीमोफीलिया और 7 सिकल सेल एनीमिया मरीज पंजीकृत हैं। थैलेसीमिया मरीजों को बार-बार रक्त चढ़ाने के कारण शरीर में अतिरिक्त आयरन जमा होने की समस्या होती है। यह आयरन धीरे-धीरे हृदय, लिवर और दूसरे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे मरीजों में आयरन कम करने के लिए चेलेशन थेरेपी की जरूरत पड़ती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved