
इंदौर। बॉम्बे हॉस्पिटल के समीप पुष्प विहार कॉलोनी की सर्विस रोड पर स्थित एक तीन मंजिला होटल के दूसरे और तीसरे माले पर आज तड़के आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4:30 बजे करीब पुष्प विहार कॉलोनी के सर्विस रोड पर स्थित कासा स्क्वेयर होटल की दूसरी मंजिल पर आग लग गई और देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग लगने के दौरान कमरे में लगे एक एसी में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। जब तक होटल के कर्मचारी वहां पहुंचे, तब तक आग तीसरी मंजिल के टॉप पर पहुंच गई थी।
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी सुशील दुबे ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक पूरणसिंह हैं, जिन्होंने किसी राहुल यादव को होटल किराए पर दे रखी है, जिसमें 13 कमरे हैं। तीन कमरे कल रात में खाली हुए थे। जी प्लस 3 में बनी बिल्डिंग में आग लगने की घटना के बाद सभी कमरों में रुके हुए ग्राहकों को बाहर निकाल लिया गया था, जिसके करण कोई घटना नहीं घटी। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी बाल-बाल बच गए। एसआई दुबे अपने दो साथियों के साथ आग बुझा रहे थे, तभी धमाके के बाद गैस निकली। उस दौरान कर्मचारी बाल-बाल बच गए। चारों तरफ धुआं फैल गया था। करीब 20000 लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved