img-fluid

विक्रांत भैरव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र के साथ पितरों की शांति के लिए हुआ महायज्ञ

October 05, 2026

उज्जैन। पितृ पक्ष में पितरों की सद्गति एवं मोक्ष के लिए विक्रांत भैरव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप और हवन का आयोजन किया गया।



  • अघोर अचल नाथ की मौजूदगी में यह आयोजन कराया गया। बाबा बम-बम नाथ श्राद्ध पक्ष में हर वर्ष सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप और हवन करवाया करते थे। अनुष्ठान में विशेष आचार्य के रूप में कमल नयन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर धर्मेंद्र जोशी, हैदराबाद से आए महामाया नाथ की विशेष उपस्थिति रही। संतों और आचार्यों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी इस भव्य अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

    Share:

  • टोपी पहनी, सिटी बजाई... मंत्री के घर पहुंचे शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

    Mon Oct 5 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया. शिक्ष मंत्री का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए. इस दौरान अभ्यर्थियों ने आरक्षण घोटाला लिखी टोपी पहनी, सीटी बजाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. यह प्रदर्शन करीब 45 मिनट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved