
इंदौर। इंदौर (Indore) के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव में घरेलू हिंसा (Domestic Violence) और रोज-रोज के विवाद से तंग आकर एक महिला (Women) ने अपने ही पति (Husband) की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी। आरोपी पत्नी ने पहले सोते हुए पति के सिर पर हथौड़ी से मारा और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान संतोष डावर (45) पुत्र रामचंद्र डावर के रूप में हुई है। संतोष इंदौर एयरपोर्ट पर विमानों में फ्यूलिंग भरने का काम करता था। परिजन और आसपास के लोगों के अनुसार, संतोष को अत्यधिक शराब पीने की लत थी। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर घर आता था और अपनी पत्नी सूरज बाई व बच्चों के साथ मारपीट करता था।
सबको मारने की दी धमकी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार शाम को भी संतोष शराब पीकर घर आया और पत्नी सूरज बाई से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने पत्नी और बच्चों को धमकी दी कि आज रात तुम सबको जान से खत्म कर दूंगा। डरी हुई पत्नी ने इसके बाद घटनाक्रम को अंजाम दिया। सूरज बाई ने बताया कि पति उठकर बच्चों या उस पर हमला न कर दे। इसी डर के चलते उसने पति पर हमला कर दिया। संतोष और सूरज बाई की चार बेटियां हैं, जो घटना के समय घर पर ही सो रही थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved