img-fluid

बंगाल में दो सीटों पर उपचुनाव…. रेजीनगर में वोटिंग के दौरान बवाल, हुमायूं कबीर को दफ्तर से उठा ले गई पुलिस

October 06, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा (Nandigram and Rejinagar Assembly constituencies) सीट पर उपचुनाव (Bypoll Live) करवाया जा रहा है। मंगलवार को यहां वोटिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी और असम की नागावं में लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस तरह आज कुल 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। नंदीग्राम और रेजीनगर समेत सभी 6 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है।

नंदीग्राम और रेजीनगर में कड़ी सुरक्षा
मंगलवार को होने वाले मतदान में कुल 2,66,419 मतदाता 323 मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 79 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। चुनाव आयोग ने मतदान में किसी भी तरह की बाधा रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। नंदीग्राम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 37 कंपनियां तैनात की जा रही हैं, जिनमें करीब 3,700 जवान शामिल हैं। इनके अलावा लगभग 700 राज्य पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गये हैं।


  • सीएम शुभेंदु अधिकारी के लिए प्रतिष्ठा की सीट
    शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि उन्होंने भवानीपुर सीट चुनी। इसी वजह से नंदीग्राम सीट उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ी है। बीजेपी ने इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हासी रानी रथ को उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से मिलन प्रधान चुनावी मैदान में है। ममता बनर्जी ने भी मिलन प्रधान का समर्थन करने का ऐलान किया है। रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद और बीजेपी से शंकराव मैदन में हैं। ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उतारा है। वहीं कांग्रेस से सफीउद्दीन शेख चुनाव लड़ रहे हैं। हुमायूं कबीर के छोड़ने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

    हुमायूं कबीर ने पहले भी आशंका जताई थी कि चुनाव के दौरान उनपर पुलिसिया कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया। वहीं हुमायूं कबीर केवल सोशल मीडिया के जरिए ही प्रचार कर रहे थे। वह प्रचार करने जमीन पर भी नहीं उतरे थे।

    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। मैदान में उतरे 11 उम्मीदवारों की किस्मत तय करने के लिए 31 मतदान केन्द्रों पर अनुमानित 26,921 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चार-तरफ़ा मुकाबले में मुख्य उम्मीदवारों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत चुनाव लड़ रहे सत्ताधारी एआईएनआरसी के उम्मीदवार और पूर्व विधायक अशोक आनंद, टीवीके के सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के ई. विनयगम, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के के. सेतु उर्फ सेतुसेल्वम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा ) के ए. मोहम्मद सलीम शामिल हैं।

    आम जनता उन्नयन पार्टी नेता हुमायूं कबीर को पुलिस उनके दफ्तर से लेकर चली गई है। इस दौरान कबीर और पुलिस के बीच जमकर खींचतान भी हुई है। रेजीनगर सीट से उनका बेटा मैदान में है। यह सीट हुमायूं कबीर के छोड़ने के बाद ही खाली हुई थी।

    प्रचार अभियान के दौरान हिंसा और बम से जुड़ी घटनाओं के आरोपों के बाद यह असाधारण सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। राजनीतिक रूप से संवेदनशील इलाकों में मतदाताओं को डराने-धमकाने या मतदान बाधित करने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

    शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीट से जीत हासिल की थी और मुख्यमंत्री बनने के बाद भवानीपुर सीट बरकरार रखी, जिसके कारण नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत पड़ी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दो दिन बाद छह मई को चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    पुडुचेरी की थट्टांचावड़ी सीट पर ऑळ इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक और सीएम एन रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। वह मंगलम सीट पर भी जीते थे। इस सीट पर रंगासामी 1991 से सजी रहे हैं। इल बार उन्होंने यहां से पूर्व विधायक अशोक आनंद को उतारा है।

    तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीएम विजय के लिए लिटमस टेस्ट जैसा है। इन दोनों सीटों पर एआईएडीएमके की जीत हुई थी। हालांकि मरगधम कुमारवेल और पी सत्यभामा ने इस्तीफा दे दिया और टीवीके में शामिल हो गईं। टीवीके ने इन दोनों को ही इन सीटों से उतारा है। वहीं सीपीआई और सीपीएम भी मुकाबले में हैं।

    असम की नगांव लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव करवाया जा रहा है। बीजेपी ने यहां से पूर्व आईएएस देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा चुनाव लड़ रही हैं। AIUDF ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।

    Share:

  • नाइजीरिया : वायुसेना का विमान क्रैश, 25 यात्रियों और 7 क्रू मेंबर्स समेत सभी 32 लोगों की मौत

    Tue Oct 6 , 2026
      नई दिल्ली. बेनिन सिटी से लागोस जा रहा नाइजीरियाई (Nigeria) सैन्य विमान (Air Force plan) सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में दुर्घटनाग्रस्त (crashes) हो गया, जिसमें 25 यात्रियों और सात क्रू सदस्यों की मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल के पास स्थानीय लोग जमा हो गए. एक व्यक्ति ने कहा कि इस घटना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved