
सभी बूथ अध्यक्षों से कहा- एसआईआर में कटे नामों पर नजर रखें और नए नाम जुड़वाएं
इंदौर। एसआईआर (SIR) से छूटे हुए नामों को जोड़ने के लिए फिर से निर्वाचन आयोग (Election Commission) द्वारा मतदाताओं (voter) के नाम जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर कांग्रेस (Congress) बूथ में बड़े स्तर पर नाम जोड़ने का अभियान चलाएगी। सभी बूथ अध्यक्षों से कहा गया है कि वे नए मतदाताओं के नाम जुड़वाएं, वहीं जो नाम एसआईआर में काटे गए थे, वे नाम फिर से नहीं जुड़ जाएं, इसका भी ध्यान रखें।
एसआईआर की प्रक्रिया में मतदाता सूची से हटाए गए नामेां को लेकर पहले ही बवाल चल रहा है। इस मामले में अब निर्वाचन आयोग ने फिर से सूची से रह गए नामों को लेकर अभियान शुरू किया है, जिसमें नाम जोड़े जा रहे हैं। शहर कांग्रेस की ओर से सभी बूथ अध्यक्षों से कहा गया कि वे इस प्रक्रिया पर ध्यान रखें। वे एसआईआर से वंचित रहे नामों को जुड़वाने का काम प्राथमिकता से करें तथा प्रत्येक कालोनी में जाकर मतदाता सूची के माध्यम से यह भी पता लगाए कि वहां कौन लोग रह रहे हैं और उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं? फिलहाल नाम जोड़ने का काम सतत चलेगा, इसको लेकर सभी सतर्क रहें, वहीं कल संगठन महासचिव संजय बाकलीवाल ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर एसआईआर से कटे हुए नामों को मतदाता सूची में नहीं जोड़ने को कहा है। उन्होंने कहा है कि एसआईआर की जांच के दौरान जो मतदाता अपात्र पाए गए थे, उनके नाम मतदाता सूची से काट दिदए गए थे, लेकिन हमें मालूम चला है कि बीएलओ के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता फिर से ये नाम जुड़वा रहे हैं। ऐसा भाजपा द्वारा अपने मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए तथा निष्पक्ष रूप से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का काम करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved