img-fluid

न्यू यंग स्टार क्लब ने बहनों को बांटी राखियां

August 04, 2020

संत नगर। उपनगर की गरीब बस्तियों में न्यू यंग स्टार क्लब द्वारा बहनों को राखियां चॉकलेट बिस्कुट बांटे गए। क्लब के संयोजक दिनेश रायचंदानी एवं अध्यक्ष नरेश लोधी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बहनों को राखियां बाजार से नहीं मिल पा रही हैं। जिसके चलते क्लब द्वारा यहां की सभी गरीब बस्तियों में बहनों को राखियां वितरित करने का अभियान चलाया है जिसके तहत वन ट्री हिल स्थित राहुल नगर में राखियां बांटने का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री योजना प्रचार प्रसार समिति की जिला महिला विंग की प्रभारी मुस्कान हीरानंदानी भी शामिल थी। दिनेश राज ने बताया कि राखी वितरण का कार्यक्रम जन्माष्टमी पर्व तक चलता रहेगा।

Share:

  • नशे में धुत युवक जिओ के टावर पर चढ़ा

    Tue Aug 4 , 2020
    संत नगर। उपनगर के मछली मार्केट के पास स्थित लगे टेलीकॉम कंपनी जीयो के टावर पर सोमवार की शाम 6 बजे एक युवक नशे की हालत में ऊपर चढ़ गया और टावर को हाथ मुक्को से तोडऩे लगा। टावर पर चढ़े युवक को देख वहां तमाशा बीन भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved