img-fluid

ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया…रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने फिर भरी आंदोलन की हुंकार

October 11, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता अभिजीत दीपके ने फिर से सड़कों पर उतरने का संकल्प दोहराया है, उन्होंने कहा कि विरोध करने पर कोई रोक नहीं है। अभिजीत दीपके ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड या अंडरटेकिंग साइन नहीं किया है जो उन्हें सड़कों पर उतरने से रोकता हो।

पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी- दीपके
यह बयान सीजेपी के उन आरोपों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि दिल्ली में हालिया आंदोलन के दौरान अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर पाबंदियां लगाईं और पार्टी नेताओं को हिरासत में लिया। दीपके ने कहा ये पाबंदियां पार्टी को अपना विरोध जारी रखने से नहीं रोक पाएंगी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हमने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है जिसमें लिखा हो कि हम विरोध नहीं करेंगे। हम फिर से सड़कों पर उतरेंगें।’


  • दीपके-दास और रांका की रिहाई
    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एक अदालत ने रविवार को रिहा कर दिया। उन्हें शनिवार को दिल्ली में विमान से उतरने के बाद हिरासत में लिया गया था और आज सुबह एहतियातन गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे एक साल कर कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिसे शांति भंग करना माना जाए। सीजेपी के इन तीन नेताओं को आज सुबह दिल्ली कैंटोनमेंट में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था। ये गिरफ्तारियां वोटर लिस्ट को ठीक करने की प्रक्रिया ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) के कथित गड़बड़ियों को लेकर सीईसी ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ तय विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन की गईं।

    Share:

  • दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ एमपी के नेता भी होंगे शामिल

    Sun Oct 11 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और विधायकों को दिल्ली तलब किया गया है। राजधानी दिल्ली में आगामी 12 अक्टूबर को होने वाले देशव्यापी कांग्रेस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश के नेता भी पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ‘वोट चोरी’ के गंभीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved