img-fluid

मेडिकल में शराबियों का आतंक, गार्ड को पीटा

October 12, 2026

  • नशे में धुत युवकों ने पहले अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों से भी की बदसलूकी

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में शराब के नशे में धुत युवकों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक्सीडेंट का मामला लेकर अस्पताल पहुंचे युवकों ने पहले डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की। जब सुरक्षा में तैनात गार्ड ने उन्हें रोककर बाहर किया, तो उन्होंने ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे गार्ड को रास्ते में घेरकर गाली-गलौज की और मारपीट कर दी।


  • घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पीडि़त गार्ड चंदन सिंह के मुताबिक, रामपुर क्षेत्र के कुछ लोग दुर्घटना के एक मामले में मेडिकल अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ आए कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे और डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करने लगे। स्थिति बिगडऩे पर गार्ड ने उन्हें रोकने और अस्पताल परिसर से बाहर करने की कार्रवाई की।

    ड्यूटी खत्म होते ही बनाया निशाना
    आरोप है कि सुबह ड्यूटी खत्म कर जब चंदन सिंह घर जा रहे थे, तभी नशे में धुत युवक उन्हें बाहर मिल गए। युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट की। अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले गार्ड के साथ हुई इस घटना ने ड्यूटी के दौरान और ड्यूटी के बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    पुलिस जांच में जुटी
    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। अब पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर बनी हुई है।

    Share:

  • वोट चोर गद्दी छोड़ मुहिम को लेकर कांग्रेस हुई लामबंद

    Mon Oct 12 , 2026
    जबलपुर। गोकलपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य अतिथि राकेश सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में अमरचंद बाबरिया, संजय सिंह, रोहित सैनी, मुकेश श्रीवास्तव, मोहम्मद आजाद, मनोज वर्मा, मनीष केसरवानी, रज्जन रैकवार, दयाल चौधरी, रोहित रैकवार, गुलशेर, सिकंदर, मुकेश कोल, निखिल कोल, आदेश यादव और अभिषेक ठाकुर ने भाग लिया। इस दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved