
जबलपुर। गोकलपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य अतिथि राकेश सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में अमरचंद बाबरिया, संजय सिंह, रोहित सैनी, मुकेश श्रीवास्तव, मोहम्मद आजाद, मनोज वर्मा, मनीष केसरवानी, रज्जन रैकवार, दयाल चौधरी, रोहित रैकवार, गुलशेर, सिकंदर, मुकेश कोल, निखिल कोल, आदेश यादव और अभिषेक ठाकुर ने भाग लिया।
इस दौरान केंद्र सरकार की कथित नाकामियों, बढ़ती महंगाई और राष्ट्रीय राजनीतिक हलचलों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही राहुल गांधी के संघर्ष तथा वोट चोर गद्दी छोड़ मुहिम को गति देने का निर्णय लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने जनहित के मुद्दों को लेकर ब्लॉक से लेकर विधानसभा स्तर तक एकजुट होकर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त स्थानीय नागरिक समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस रणनीति तय की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved