img-fluid

पटनी बाजार-गुदरी चौराहा चौड़ीकरण के विरोध में कल व्यापारियों ने की नारेबाजी.. आज सुबह से बाजार बंद..आंदोलन की चेतावनी

October 12, 2026

  • अधिकारियों से आज करेंगे चर्चा तब तक के लिए बाजार बंद रहेगा
  • 60 व्यापारी ऐसे हैं जिनकी 100 साल पुरानी दुकान खत्म हो जाएगी

उज्जैन। जब तक चौड़ीकरण की समस्या नहीं सुलझ जाती तब तक पटनी बाजार के ज्वेलर्स एवं बर्तन व्यापारी अपना व्यवसाय बंद रखेंगे। 18 मीटर से कम 15 मीटर करने की मांग को लेकर व्यापारी कल नगर निगम सभापति से भी मिले। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा करवाने की बात कही है, यदि 18 मीटर चौड़ीकरण हुआ तो 100 साल से अधिक समय से जो व्यापारी यहाँ व्यापार कर रहे हैं उनकी दुकान पूरी चली जाएगी।


  • नगर निगम द्वारा विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, उसमें गोपाल मंदिर से लेकर महाकाल घाटी चौराहे तक 18 मीटर सड़क चौड़ी करने की बात कही जा रही है। शनिवार की रात 1 बजे के बाद नगर निगम के इंजीनियरों ने इस मार्ग पर निशान लगाएं जिसमें दोनों और चार-चार मीटर चौड़ीकरण होना है। ऐसे में इस क्षेत्र की कई प्रसिद्ध और पुराने सोने चांदी के व्यापारियों की करीब 60 दुकान ऐसी हैं जो भवन/मकान 4 मीटर तक हटने पर इनकी पूरी दुकान चली जाएगी। व्यापारियों का कहना है कि कई पीढिय़ों से व्यापार कर रहे हैं। कम से कम बैठने इतनी जगह तो भी हम व्यापार कर लेंगे, यदि 18 मीटर चौड़ा हुआ तो हमारी दुकान पूरी तरह चली जाएगी। हमारे व्यापार का क्या होगा, इसलिए हम लोग लगातार सरकार से बातचीत कर रहे हैं। कल भी नगर निगम सभापति से हमारी मुलाकात हुई। उन्होंने भी अधिकारियों से चर्चा का आश्वासन दिया है। जब तक 15 मीटर का फैसला नहीं हो जाता तब तक अनिश्चितकालीन बाजार बंद रखने की घोषणा व्यापारी एसोसिएशन ने की है। आज से बाजार बंद हो गया है। आज भी अधिकारियों से चर्चा होगी और यदि कोई संतोषप्रद जवाब मिला तो ही बाजार खोला जाएगा।

    Share:

  • आयुर्वेद कॉलेज-अस्पताल के गेट पर ताला

    Mon Oct 12 , 2026
    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने डॉक्टर-मरीजों को भी रोका उज्जैन। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 200 आयुर्वेद छात्र-छात्राओं ने उज्जैन के आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। डॉक्टर और मरीजों को भी रोका दिया। बीते सात दिनों से धरना दे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved