img-fluid

आज से देवासगेट बस स्टैंड बंद..एलिवेटेड ब्रिज बनने के कारण लिया निर्णय

October 12, 2026

सुबह से नहीं आ रही यात्री बसें-रोज लगती थी बस भरने के लिए आवाजें-आज ग्रामीण की बसें मोहननगर से जा रही

उज्जैन। देवासगेट बस स्टैण्ड पर बसों का आगमन बंद कर दिया गया है। आगर रोड पर एलिवेटेड ब्रिज बनने के कारण आरटीओ ने आदेश जारी किए थे कि नियम का पालन नहीं करने पर बसों के परमिट निरस्त किए थे। देवासगेट पहुंचने वाले यात्रियों को ऑटो और ई-रिक्शा चालक नानाखेड़ा बस स्टैंड ले जाने के बजाय मोहन नगर चौराहे की ओर ले जा रहे थे।



  • यहां से बस मिलने की बात कहकर यात्रियों को ले जाया जा रहा था। देवासगेट से मोहन नगर तक पहुंचाने के लिए प्रति यात्री 100 रुपए तक किराया मांगे जाने की बात भी सामने आई। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के साथ सड़क चौड़ीकरण और एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के चलते यातायात का दबाव कम करने के लिए बसों का संचालन नानाखेड़ा बस स्टैंड से करने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद मोहन नगर चौराहे पर निजी बसों में सवारियां बैठाए जाने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब बसों का संचालन नानाखेड़ा से होना है, तो मोहन नगर में बसें यात्रियों को कहां से और किस व्यवस्था के तहत बैठा रही थीं?

    कारोबार पर भी दिखा असर..
    देवासगेट बस स्टैंड के आसपास सुबह से बसों की आवाजाही बंद रहने का असर बाजार की चहल-पहल पर भी पड़ा। बस यात्रियों की आवाजाही पर निर्भर दुकानदारों और कारोबारियों को ग्राहकी घटने की आशंका है। बस स्टैंड बंद होने के बाद यात्रियों को सही बस स्टैंड तक पहुंचाने और उन्हें भटकने से बचाने के लिए स्पष्ट सूचना व यातायात व्यवस्था की जरूरत भी सामने आई है।

    Share:

  • फर्जीवाड़ा रोकने की कवायद... समग्र अब तय कम्प्यूटरों पर ही खुलेगा पोर्टल

    Mon Oct 12 , 2026
    उज्जैन। समग्र आईडी में फर्जीवाड़े और अनाधिकृत बदलाव रोकने के लिए नई व्यवस्था तैयार की गई है। इसके तहत समग्र 2.0 नाम से नया पोर्टल बनाया है। नई व्यवस्था में समग्र आईडी से जुड़े काम किसी भी कम्प्यूटर से नहीं किए जा सकेंगे। इसके लिए निकाय के हर जोन में अधिकतम दो कंप्यूटर तय होंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved