img-fluid

पुलिस का काम समाज को भय और अपराधमुक्त बनाना है: जेडेन जेरेपा

October 12, 2026

  • पदोन्नति पर पत्रकारों ने समारोह आयोजित कर किया सम्मान

महिदपुर रोड। समाज का कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता, बल्कि अपराध तब पनपता है, जब समाज उसकी अनदेखी करता है। पुलिस का प्रमुख दायित्व अपराधों पर नियंत्रण करना और समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना है। यह बात प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी और महिदपुर एसडीओपी जेडेन लिंग जेरेपा ने आंचलिक पत्रकार संघ महिदपुररोड ब्लॉक पत्रकारों द्वारा महिदपुर रोड में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किये। एसडीओपी जेरेपा का हाल ही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर ग्वालियर में पदोन्नति हुई है।


  • समारोह की अध्यक्षता विधायक दिनेश जैन बोस ने की। उन्होंने जेरेपा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि एक वर्ष के अल्प कार्यकाल में आपने आम लोगों का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करने तथा क्षैत्र में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक ने कहा पुलिस और पत्रकार दोनों का उद्देश्य समाज की बुराइयों को दूर करना तथा एक सभ्य एवं समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने पुलिस और पत्रकारिता के बीच बेहतर समन्वय को समा जहित के लिए आवश्यक बताया। समारोह में संत कालिकानंद महा राज, मुख्य उप जेल अधीक्षक मनोहर बारसेकर, महिदपुर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, आंचलि क पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राम जैन रामसना तथा गोगापुर पंचायत की सरपंच ऋतु पाटीदार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर मप्रविवि कंपनी के संभागीय अभियंता रवि पाठक, तहसीलदार संतुष्टि पाल, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मारिशा शिंदे, थाना प्रभारी आर. एस. भाभौर पोरवाल, समाज अध्यक्ष बाल कृष्ण पोरवाल, जैन समाज के समाजसेवी राजेश कांठेड़ आदि उपस्थित रहे। रूपसिंह शाक्य ने भी एस डीओपी जेरेपा के बारे में उद्बोधन दिया मुस्लिम समाज के समाजसेवी जाकिर मेव महेंद्र जाट ने शॉल और पुष्पमाला पहनाकर जेरेपा का स्वागत किया। आंचलिक पत्रकार संघ की और से पत्रकार प्रकाश जैन, गोपाल उपाध्याय, योगेंद्र शाक्य, राकेश दायमा, योगेश जैन ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन पत्रकार दिनेश मंडोवरा ने किया। आभार प्रकाश शर्मा ने माना।

    Share:

  • फिर रणजी ट्रॉफी कराने का क्या मतलब... BCCI पर भड़के दिलीप वेंगसरकर

    Mon Oct 12 , 2026
    नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज हो गया है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से रणजी ट्रॉफी सीजन के बीच में ही इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल तय करने पर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है. भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व चीफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved