
उज्जैन। महंगाई, आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर लोग आए दिन आत्महत्याएं कर रहे हैं। झारडा थाने के ग्राम मुंडला सोंधिया में रहने वाले शंकरलाल पिता फतेहसिंह ने कल शाम को जहर खा लिया जिसकी हालत बिगडऩे के बाद परिजन अस्पताल लेकर आए जहाँ उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई गोविंद ने पुलिस को बताया कि कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।
इसी तरह ढाबला हर्दू में रहने वाले मनीष पिता मुकेश गिरी उम्र 19 साल ने कल शाम अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कक्षा 12वीं का छात्र था। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान से उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसी तरह भेरूगढ़ क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ी में रहने वाले विक्रम पिता अम्बाराम आंजना उम्र 50 साल ने खेत पर जाकर जहर खा लिया। उनका पुत्र मौके पर पहुँचा तो पिता की लाश मिली। पुलिस ने शव बरामद कर लिया था। पुत्र प्रहलाद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है तथा आज सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved