उज्जैन। भैरवगढ़ जेल के कुछ जवान और कैदी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। राखी पर इसका असर जेल में दिखाई दिया। सालों बाद ऐसा राखी पर देखने में आया कि कैदियों की कलाई सूनी रह गई। हालांकि जेल प्रशासन मुख्यालय के निर्देश पर अब कैदियों की मुलाकात परिवार से वीडियो कॉल के जरिये कराने की तैयारी कर रहा है। पिछले एक पखवाड़े से केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में कोरोना कोहराम मचा रहा है। कल रात भी यहाँ का एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आया है। जेल में अभी तक कुछ प्रहरी और कैदियों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। इसी के चलते जेल प्रशासन ने इस बार रक्षाबंधन पर्व पर कैदियों के परिजनों को हर साल दी जाने वाली अनुमति रद्द कर दी थी। राखी पर कैदियों को उनकी बहने जेल परिसर में राखी बाँधने आती थी। कोरोना के कारण यह कार्यक्रम जेल में नहीं हो पाया और कैदियों की कलाई सूनी रह गई। जेल अलका सोनकर के मुताबिक केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में जल्द ही कैदियों की मुलाकात वीडियो कॉल के जरिये उनके परिजनों से कराई जाएगी। मुख्यालय से यह व्यवस्था करने के निर्देश आ गए हैं। जेल में वीडियो कॉलिंग के लिए अलग चेम्बर की व्यवस्था की जा रही है जिसमें सोश्यल डिस्टेंस से लेकर कैदियों को मास्क लगाकर नियम पालन करने की व्यवस्था रहेगी। इसी केबिन के जरिये कैदी वीडियो कॉल कर परिवार से रूबरू हो सकेंगे।
Share:Related Articles
सावन का तीसरा सोमवार, भगवान महाकाल आज शिव तांडव रूप में देंगे दर्शन
उज्जैन (Ujjain)। यह बात कम ही शिव भक्तों (Shiva devotees) को पता है कि श्रावण मास के सोमवार (Shravan month Monday) भगवान महाकाल (Lord Mahakal) निराहार रहते हैं. उन्हें 3 आरतियों में अन्न का भोग नहीं लगाया जाता है. इसी वजह से श्रद्धालु भी सोमवार को उपवास रखते हैं. इस बार सावन के तीसरे सोमवार […]
बापू के जन्मदिन पर आज सुबह से शहर में कई कार्यक्रम
स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है आज का दिन-खादी वस्त्रों पर भी विशेष छूट-गाँधी बालोद्यान स्थित प्रतिमा पर एवं लाल बहादुर शास्त्री की माल्यार्पण उज्जैन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज दो अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी प्रकार नगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी […]
संघ के प्रचारकों की बैठक में आएँगे संघ प्रमुख भागवत
केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ अलग अलग बैठक करेंगे-तीन दिन उज्जैन में ही रहेंगे उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज शाम उज्जैन पहुँच रहे हैं। वह केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ संघ के प्रमुख प्रचारक को की बैठक लेंगे। संघ प्रमुख डॉ. भागवत 6 से 8 फरवरी तक उज्जैन में रहेंगे। वह आज उज्जैन […]