img-fluid

UPI पर पेमेंट चार्ज को सरकार ने टाला, दिवाली के बाद होगा लागू

October 13, 2026

नई दिल्ली: 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले यूपीआई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के नए नियमों को दिवाली के बाद तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. आज,13 अक्टूबर को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने प्रेस नोट जारी किया. इसमें साफ कर दिया गया कि फिलहाल यूपीआई पर कोई नया चार्ज लागू नहीं होगा. दरअसल 2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगने की तैयारी थी. इसे इसी हफ्ते गुरुवार से लागू होना था. लेकिन अब इसे दिवाली तक के लिए टाल दिया गया है.

एनपीसीआई देश के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई का संचालन करता है. संस्था ने अपने बयान में कहा है कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज को रोका गया है. नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा. माना जा रहा है कि दिवाली के बाद नवंबर के दूसरे हफ्ते में इसे लेकर कोई नया फैसला आ सकता है.


  • मर्चेंट बॉडीज से लेकर फिनटेक कंपनियों तक ने इस नए चार्ज का काफी विरोध किया था. उनका कहना था कि त्योहारी सीजन में इसका सीधा असर बिक्री पर पड़ेगा. बाजार में इस वक्त महंगाई की स्थिति है. सरकार को भी इस बात का डर था कि त्योहारी सेल के दौरान व्यापार की लागत बढ़ सकती है. अगर व्यापारियों पर एमडीआर का बोझ बढ़ता है, तो मुमकिन है कि इसका नुकसान किसी न किसी रूप में आम ग्राहकों को भी उठाना पड़े. व्यापारी ये लागत ग्राहकों से ही वसूलेंगे. इसी चिंता को देखते हुए यूपीआई संचालन समिति ने फिलहाल अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. मनीकंट्रोल ने 8 अक्टूबर को अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि एनपीसीआई एमडीआर लागू करने की योजना जनवरी 2027 तक टालने के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है.

    पिछले महीने ही यूपीआई संचालन समिति ने तय किया था कि 2000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगेगा. यानी, अगर आप यूपीआई के जरिए किसी व्यापारी को 2000 रुपये का पेमेंट करते हैं, तो उस व्यापारी को 0.4% रुपये बतौर फीस देने होंगे. 10,000 रुपये के पेमेंट पर ये फीस 40 रुपये हो जाएगी. ये फीस डिजिटल पेमेंट को प्रोसेस करने के बदले व्यापारियों से वसूली जाती है. बीते 8 अक्टूबर को वित्त मंत्री ने भी साफ किया था कि यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर का मसला स्टेकहोल्डर्स आपस में मिलकर सुलझाएंगे. ये फैसला पेमेंट इकोसिस्टम पर छोड़ दिया गया है कि चार्ज कब लागू किया जाए.

    यूपीआई पर चार्ज लगाना इतना आसान नहीं है. देश में करीब 1.1 करोड़ टर्मिनल्स पर कार्ड के जरिए पेमेंट होता है. जबकि यूपीआई का नेटवर्क काफी बड़ा है. देश भर में करीब 10 करोड़ मर्चेंट्स यूपीआई से पेमेंट लेते हैं. इनमें छोटे शहरों से लेकर गांवों तक के व्यापारी शामिल हैं. कार्ड से होने वाले पेमेंट के नियम लगभग एक जैसे होते हैं. वहीं यूपीआई पर अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग रेट्स तय किए गए हैं.

    Share:

  • पंजीयन कार्यालय 17 से 20 अक्टूबर तक बंद रहेंगे

    Tue Oct 13 , 2026
    उज्जैन। नवरात्र के शुभ मुहूर्त में लोग प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सोमवार को सर्वर ठप होने से परेशानी खड़ी हो गई। इसके चलते दोपहर बाद रजिस्ट्री करने का काम शुरू हो सका। अब सिर्फ चार दिन ही लोगों के पास नवरात्र में रजिस्ट्री करवाने के लिए शेष हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved