img-fluid

इंदौर: चार परिवार माता दर्शन करने गए, दो घरों में चोरी, पूरी गली के दरवाजों की कुंडिया की बंद

October 14, 2026

  • सुबह तीन बजे गुरुशंकर नगर में वारदात

इंदौर। गुरुशंकर नगर में दो घरों में रात को लाखों रुपयों की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले चार परिवार एक साथ माताजी के मंदिर में दर्शन करने के लिए देवास गए थे। लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। चोर पूरी गली के दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर गए। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, जिन पर चोरी की शंका है।


  • गुरुशंकर नगर में गोंदावले धाम के पीछे वाली गली में वारदात हुई है। निर्मल शर्मा, उनके पड़ोसी अंकित गंधर्व और दो अन्य परिवार कल देवास स्थित मंदिर से दर्शन कर करीब पौने तीन बजे घर लौटे। निर्मल और उनकी पत्नी जैसे ही गली में पहुंचे तो गली के हर घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। यह देख उन्हें कुछ अनहोनी की शंका हुई और उन्होंने देखा कि खुद के घर के चैनल गेट का ताला टूटा था। चोर अंदर से जेवर सहित हजारों की नकदी ले उड़े। पड़ोसी अंकित के घर से ज्वेलरी और नकदी मिलकार 6 से 7 लाख का माला चोरी हुआ है। जिन घरों में चोरी हुई उनके मालिकों का कहना है कि पास में सिकलीगर के घर है उन पर चोरी करने की शंका है।

    Share:

  • हमले होते रहे, अलर्ट नहीं आया; सऊदी अरब के वॉर्निंग सिस्टम की चुप्पी पर उठे सवाल

    Wed Oct 14 , 2026
    रियाद। सऊदी अरब (Saudi Arabia) की राजधानी रियाद के एयरपोर्ट (Riyadh’s airports) पर पिछले सप्ताह हुए कई हमलों के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था और अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं। खबर के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक लोग घायल हुए। हैरानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved