img-fluid

96 की दुल्हन, 18 का दूल्हा; इंटरनेट पर छाई इस अजीबोगरीब शादी की चर्चा

October 14, 2026

डेस्क: कहते हैं प्यार अंधा होता है, ये न सरहद देखता है न उम्र. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही अनोखी लव स्टोरी वायरल हो रही है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. सोचिए, दो लोगों में 80 साल का फर्क हो तो समाज क्या कहेगा? लेकिन यही तो सरप्राइज है. एक 96 साल की महिला ने 18 साल के लड़के से शादी कर ली और इतिहास बना दिया. आइए जानते हैं इस अजीबोगरीब शादी के बारे में जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है.


  • रिपोर्ट के मुताबिक, यह अनोखा मामला मेक्सिको के क्विंटाना रू इलाके से सामने आया है. यहां एक 96 साल की महिला ने 18 साल के लड़के के साथ सात फेरे लिए और दोनों के बीच पूरे 78 साल का उम्र का अंतर है. इतनी बड़ी उम्र के फासले के साथ हुई यह शादी देश की सबसे बड़ी उम्र के अंतर वाली शादियों में दर्ज हो चुकी है. जैसे ही यह खबर इंटरनेट पर आई, लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और सोशल मीडिया पर मीम्स व तीखी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

    आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अनोखे रिकॉर्ड के आसपास एक और मामला भी चर्चा में रहा. मेक्सिको के ही मोरेलिया में एक अन्य शादी दर्ज की गई थी, जहां 96 साल की दुल्हन ने 19 साल के दूल्हे से शादी की थी और उनके बीच 77 साल का अंतर था. हालांकि, 78 साल के गैप वाले इस ताजा मामले ने सबको पीछे छोड़ दिया है.

    इस लव स्टोरी पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है. कुछ लोग इसे उम्र से ऊपर सच्चा प्यार बता रहे हैं, तो ज्यादातर लोगों को ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट या दीवानगी लग रही है. लोग पूछ रहे हैं कि 96 साल की उम्र में शादी का क्या मतलब? वजह जो भी हो, यह अनोखी शादी अभी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में है.

    Share:

  • 'चुप रहने का वक्त नहीं है', अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP पर लगाया US फंडिंग का आरोप

    Wed Oct 14 , 2026
    डेस्क। अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री मैरी मिलबेन एक बार फिर भारत की राजनीति को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने भारतीय युवाओं से कथित तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है। मिलबेन ने आरोप लगाया कि इस संगठन को अमेरिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved