img-fluid

शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को प्रभावी बनाना है:निगमायुक्त

October 15, 2026

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, स्वच्छता तंत्र मजबूत करने और अवैध होर्डिंग्स पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समीक्षा बैठक में ट्रैफिक मैनेजमेंट, आउटडोर मीडिया पॉलिसी, गार्वेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्था को अधिक प्रभावी किया जाए।


  • साथ ही आउटडोर मीडिया पॉलिसी का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। नियमों के विपरीत होर्डिंग्स लगाने और अवैध विज्ञापन प्रदर्शित करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अमले को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में घरों से नियमित कचरा उठाया जाए तथा गार्वेज ट्रांसफर स्टेशनों पर कचरे का वैज्ञानिक तरीके से समयबद्ध निष्पादन किया जाए। बैठक में अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान और व्ही.एन. बाजपेयी, उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री जी.एस. मरावी, नवीन लोनारे, शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share:

  • पाटन में रेत का 'साम्राज्य'! रेत के भंडारण का दावा, चिट्ठियां दौड़ीं, कार्रवाई ठहरी

    Thu Oct 15 , 2026
    पौड़ी मार्ग पर रेत के विशाल ढेर, रात में डंपर-हाइवा से सप्लाई जारी रहने की शिकायत, राजस्व विभाग ने खनिज विभाग को लिखा पत्र, फिर भी कार्रवाई का इंतजार जबलपुर। पाटन के पौड़ी मार्ग पर रेत के कथित अवैध भंडारण का मामला अब सरकारी विभागों की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े कर रहा है। एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved