img-fluid

विदेशी डॉक्टर बन कर युवक से की 1.87 लाख रुपये की ठगी

October 15, 2026

  • संजीवनी नगर निवासी युवक को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर जालसाजों ने फंसाया

जबलपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दोस्ती कर विदेशी नागरिक बनकर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों ने शहर के एक युवक को अपना नया शिकार बनाया है। अज्ञात साइबर ठग ने खुद को विदेशी डॉक्टर बताते हुए भारत आने और यहां ठहरने का नाटक रचा और युवक से किस्तों में 1 लाख 87 हजार रुपये ऐंठ लिए। ठगी का शिकार हुए धन्वंतरि नगर स्थित सांई कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गगन केशरवानी ने 13/10/26 को थाना संजीवनी नगर में पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की धन्वंतरि नगर शाखा में संचालित है और वह नियमित रूप से सोशल मीडिया का उपयोग करता है।

13 ट्रांजेक्शन के जरिए हुई धोखाधड़ी
पीडि़त के अनुसार 24/09/2026 को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से उसकी बातचीत अज्ञात नंबरों 6009350404, 8798167988 और 447587445191 से हुई। संपर्क करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को डॉक्टर शेरोन मॉर्गन के रूप में पेश किया। उसने बातचीत के दौरान युवक को विश्वास में लिया कि वह छुट्टियां बिताने के लिए भारत आ रहा है और यहां पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। उसने यात्रा और रहने की व्यवस्था करने की बातें बनाकर युवक को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने फ्लाइट टिकट बुक कराने, होटल का किराया जमा करने और अन्य तात्कालिक आवश्यकताओं का बहाना बनाकर अलग-अलग तिथियों में पैसों की मांग शुरू कर दी। जालसाज के झांसे में आकर पीडि़त ने 29/09/26 से 03/10/26 के मध्य कुल 13 बार में 1 लाख 87 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब संपर्क टूटने लगा तब ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी पड़ताल शुरू कर दी है।

Share:

  • शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को प्रभावी बनाना है:निगमायुक्त

    Thu Oct 15 , 2026
    जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, स्वच्छता तंत्र मजबूत करने और अवैध होर्डिंग्स पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समीक्षा बैठक में ट्रैफिक मैनेजमेंट, आउटडोर मीडिया पॉलिसी, गार्वेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved